अलवर में युवक की सिर में गोली मार कर हत्या, बीस दिन बाद ही थी बहन की शादी

अलवर 

अलवर जिले में 23 साल के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के सिर में गोली मारी गई है। बीस दिन बाद ही युवक की बहन की शादी होने वाली थी। वारदात का पता गुरूवार सुबह तब लगा जब कमरे के बाहर खून बहता हुआ नजर आया। लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस का मानना है कि मृत युवक भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

 हत्या की यह वारदात अलवर जिले के के बहरोड़ से लगते हरियाणा बॉर्डर के गांव भगवाड़ी की है। युवक का शव गांव से करीब 400 मीटर दूर श्मशान में मिला। मृतक युवक के बहन की 20 दिन बाद शादी होनी थी। मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया।

डिप्टी मदनलाल रॉयल ने बताया कि मृतक का नाम मनदीप उर्फ सोनू गांव भगवाडी है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक के साथ गुरुवार रात को दो युवक थे। पुलिस ने बताया कि युवक का मोबाइल भी नहीं मिला है। घर में बहन की देवउठनी को ही शादी थी।

मृतक के पिता का कहना है  कि उसका बेटा गुरुवार शाम को घर आया था। इसके बाद उनके घर आए दो युवकों के साथ वो निकल गया। देर रात जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने आस-पास के लोगों को पूछा। इस पर ग्रामीणों ने बताया कि मंदीप खंडहर मकान में बैठा है। परिजन यह सोच कर निश्चिंत हो गए कि वह लौट आएगा। लेकिन सुबह खबर मिली युवक का शव श्मशान घाट पर बने कमरे में उसका शव पड़ा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक का है आपरधिक रिकार्ड
बहरोड डी.एस.पी (DSP) मदन लाल रॉयल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि मृतक मनदीप भगवाड़ी का रहने वाला है और वह आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था। पुलिस मामले के हर एंगल से जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस टीम गठित कर दी है।

क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?