शरद पूर्णिमा वैर में हुआ विराट कुश्ती दंगल

वैर 

वैर में वैदिक गुरुकुल गुरु माया व्यायाम शाला समिति द्वारा कुश्ती दंगल का आयोजन शरद पूर्णिमा के अवसर पर किया गया। जिसमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश सहित क्षेत्रीय  पहलवानों ने  बढ़ चढ़कर भाग लिया।

कुश्ती दंगल में बच्चों की कुश्ती लड्डुओं पर कराई गई और  आखिरी कुश्ती सही राम राजगढ़ व अभिषेक दिल्ली के मध्य बराबरी पर छुट्टी। आखिरी कुश्ती 51000 हजार की हुई। लखनपुर रोड पर आयोजित कुश्ती दंगल के आयोजन  कमेटी के सदस्य नरेंद्र छबीली ने बताया कि निर्णायक मंडल में महेंद्र सिंह पीटीआई, राम खिलाड़ी एवं रघुवीर धाकड़ रहे।

कुश्ती दंगल में आखिरी कुश्ती  रू 51000 की सही राम राजगढ़ व अभिषेक दिल्ली के मध्य हुई जो बराबरी पर छुट्टी।  नीरज शर्मा द्वारा बताया गया कि यहां पर प्रशासन की संपूर्ण व्यवस्था रही। कुश्ती दंगल में महेंद्र छबील, अलीम खान, सोहनलाल सैनी पहलवान, नीरज शर्मा,  मुकेश फौजी, राजू नावर, मुकेश पुरोहित,सभी स्थानों के आस पास के व्यक्ति दर्शक  मौजूद रहे।

शरद पूर्णिमा की रजनी में…

कांग्रेस ने दी अब ये पांच नई गारंटी | सीएम अशोक गहलोत ने प्रेस कांफ्रेंस में किया इनका ऐलान

राजस्थान के सीनियर IAS के घर ACB का छापा, जयपुर और सीकर में कार्रवाई | आय से अधिक संपत्ति का मामला