उदयपुर ने शुरू किया विश्व ध्यान दिवस का सबसे बड़ा रजिस्ट्रेशन अभियान

उदयपुर में हार्टफुलनेस इंस्टिट्यूट ने विश्व ध्यान दिवस (21 दिसंबर 2025) के लिए विशाल रजिस्ट्रेशन अभियान शुरू किया। वैश्विक ऑनलाइन ध्यान सत्र में दाजी के साथ दुनिया भर के साधक शामिल होंगे।

उदयपुर 

संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित विश्व ध्यान दिवस इस बार 21 दिसंबर 2025 को वैश्विक स्तर पर मनाया जाएगा। दुनिया के करोड़ों लोग इस दिन एक ही समय पर शांत, स्थिर और सकारात्मक चेतना से जुड़ेंगे—और इस अभियान में भारत की योग–ध्यान परंपरा एक बार फिर विश्व को मार्ग दिखाने के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़ी है।

इसी कड़ी में हार्टफुलनेस इंस्टिट्यूट, उदयपुर केंद्र ने शहर भर के स्कूलों, कॉलेजों, यूनिवर्सिटियों, कॉरपोरेट्स, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों के लिए विशाल रजिस्ट्रेशन अभियान शुरू कर दिया है। लक्ष्य—ज्यादा से ज्यादा उदयपुरवासी इस वैश्विक ध्यान में जुड़ें और सामूहिक रूप से शांति, करुणा और मानव एकता की भावना को सशक्त करें।

ऑनलाइन ध्यान सत्र में दुनिया भर के साधक हार्टफुलनेस के ग्लोबल गाइड दाजी—श्री कमलेश डी. पटेल के साथ ध्यान करेंगे। इस वर्ष की थीम “Peace, Compassion & Unity” संयुक्त राष्ट्र की भावना और भारत की आध्यात्मिक विरासत दोनों का संयुक्त संदेश देती है।

उदयपुर केंद्र के समन्वयक डॉ. राकेश दशोरा ने बताया कि विश्व ध्यान दिवस सिर्फ एक आध्यात्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि “वैश्विक मानवीय एकता का सामूहिक संकल्प” है। उदयपुर इस दिशा में सक्रिय भागीदारी के लिए तैयार है और पूरा कार्यक्रम निःशुल्क एवं सभी के लिए खुला है।

मीडिया प्रभारी डॉ. सुबोध शर्मा ने बताया कि पंजीयन बेहद आसान है —
लिंक: hfn.link/meditation पर जाकर नाम व मोबाइल नंबर दर्ज करें और निःशुल्क रजिस्ट्रेशन पूरा करें। सत्र अटेंड करने के लिए व्हाट्सऐप पर YouTube लिंक भेजा जाएगा, जिसे घर बैठे किसी भी डिवाइस पर देखा जा सकता है। सत्र पूरा होने पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी जारी होगा।

हार्टफुलनेस संस्थान उदयपुर के नए आश्रम का निर्माण चित्रकूट नगर में तेज़ी से चल रहा है, जो जल्द ही नगरवासियों के लिए उपलब्ध होगा। निर्माण पूर्ण होने तक हर रविवार सुबह 9 बजे सामूहिक सत्संग एवं ध्यान सत्र ज़ोन समन्वयक मधु मेहता के निवास—48, न्यू पॉलोग्राउंड, सहेली नगर—पर आयोजित किए जा रहे हैं।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

RBI ने दिया दिसंबर का बड़ा तोहफ़ा | रेपो रेट में कटौती, EMI होगी कम; बाज़ार भी खुशी से उछला

एयरपोर्ट पर पुतिन को मिला सरप्राइज, PM मोदी के इस कदम से रूस हैरान | एक ही SUV में निकले दो दिग्गज

भजनलाल सरकार का बड़ा मास्टरस्ट्रोक | अनुकंपा नियुक्ति, प्रवासियों की नई पॉलिसी और ट्रेड प्रमोशन सहित किए ये अहम फैसले

कानून की किताब में जो धारा है ही नहीं… उसी पर दे दिया तलाक! हाईकोर्ट सख्त; बोला- फैमिली कोर्ट जज ने ‘काल्पनिक 28A’ के नाम पर तोड़ी शादी, डिक्री तुरंत रद्द—अब वैवाहिक कानूनों की ट्रेनिंग अनिवार्य

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।