मां शबरी राजकीय कन्या महाविद्यालय, जयपुर में 5 दिसंबर 2025 को आयोजित कैरियर उन्नयन एवं प्लेसमेंट व्याख्यान में डॉ. रेड्डी फाउंडेशन की मनु शर्मा ने छात्राओं को जॉब-ओरिएंटेड कोर्सेज और कौशल विकास पर मार्गदर्शन दिया।
जयपुर
जयपुर के मां शबरी राजकीय कन्या महाविद्यालय, गणगौरी बाजार में गुरुवार को कैरियर उन्नयन का मंच तब सज उठा जब प्राचार्य ओ.पी. मीणा की अध्यक्षता में कैरियर उन्नयन एवं प्लेसमेंट परामर्श समिति के तत्वावधान में विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया।
मुख्य वक्ता और डॉ. रेड्डी फ़ाउंडेशन की एरिया हेड श्रीमती मनु शर्मा ने छात्राओं को भविष्य की राह दिखाने वाला व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन द्वारा संचालित विभिन्न जॉब-ओरिएंटेड कोर्सेज कैसे छात्राओं को सीधे रोजगार की दिशा में ले जाते हैं।
मनु शर्मा ने छात्राओं से कहा कि “आपके भीतर जो हुनर छिपा है, वही आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। बस उसे पहचानकर दिशा देनी है।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि आज के ग्लोबल समय में कम्प्यूटर दक्षता किसी भी नौकरी की पहली शर्त बन गई है। बिना कम्प्यूटर ज्ञान के किसी भी क्षेत्र में कदम बढ़ाना लगभग असंभव है।
फ़ाउंडेशन द्वारा संचालित कम्प्यूटर कोर्स में छात्राओं का निःशुल्क पंजीकरण कराया जाता है और कोर्स पूरा होते ही विभिन्न सेक्टरों में उन्हें प्लेसमेंट सहायता भी दी जाती है।
व्याख्यान के दौरान बड़ी संख्या में छात्राओं ने मौके पर ही कम्प्यूटर कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जगजीवन राम बैरवा ने किया, जबकि संयोजन की जिम्मेदारी डॉ. रेखा देवी शर्मा ने निभाई। कार्यक्रम में सभी संकाय सदस्य और छात्राएं उपस्थित रहीं।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
RBI ने दिया दिसंबर का बड़ा तोहफ़ा | रेपो रेट में कटौती, EMI होगी कम; बाज़ार भी खुशी से उछला
एयरपोर्ट पर पुतिन को मिला सरप्राइज, PM मोदी के इस कदम से रूस हैरान | एक ही SUV में निकले दो दिग्गज
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
