हिंदू जागरण की हुंकार: जगतपुरा में 22 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन | वाहन रैली, कलश यात्रा और संत समागम

जगतपुरा, जयपुर के आनंद विहार में 22 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित होगा।  कलश यात्रा, संत समागम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समाज जागरण का संदेश दिया जाएगा। शनिवार को इसकी तैयारियों के तहत वाहन रैली निकाली गई।

जयपुर 

हिंदू समाज की एकता, जागरण और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश देने के लिए जगतपुरा स्थित आनंद विहार बस्ती में रविवार, 22 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन बड़ा सर्किल, आनंद विहार, रेलवे कॉलोनी, जगतपुरा में आयोजित होगा, जहां बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति की तैयारी की जा रही है। शनिवार को इसकी तैयारियों के तहत वाहन रैली निकाली गई।

आयोजकों के अनुसार यह सम्मेलन हिंदू जागरण की दिशा में नई ऊर्जा और चेतना का संचार करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सनातन संस्कृति, सनातन धर्म और सामाजिक एकता के प्रतीकों के माध्यम से समाज को संगठित करने का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से परिवार सहित उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

सम्मेलन से पहले धार्मिक और सामाजिक उत्साह का माहौल बनाने के लिए कई प्रमुख कार्यक्रम भी आयोजित किए जा हैं।
सम्मेलन के प्रचार-प्रसार और जनजागरण के लिए शनिवार को सुबह पुराना शिव मंदिर, गोल्डन डोम के पास, जगतपुरा से विशाल वाहन रैली निकाली गई। इस रैली के माध्यम से क्षेत्र में सम्मेलन का संदेश पहुंचाया गया।

22 फरवरी को भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ
सम्मेलन के दिन रविवार को सुबह 11 बजे श्रीराम मंदिर, अरावली हिल्स कॉलोनी, जगतपुरा से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो आयोजन स्थल तक पहुंचेगी। इस दौरान धार्मिक वातावरण में श्रद्धालु और समाजजन बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

आयोजन के अंतर्गत संत समागम, सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से सनातन संस्कृति की परंपराओं और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा।

यह आयोजन सकल हिंदू समाज, आनंद विहार बस्ती द्वारा किया जा रहा है, जिसके लिए क्षेत्र में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं और समाज में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

सुसंस्कृत सौदा…

938% की छलांग से बेनकाब! | कनिष्ठ सहायक के घर से निकला 75 लाख कैश, किलोभर सोना और आलीशान संपत्तियां

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।