एमएसजे कॉलेज में ‘विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट–2026’ का आयोजन | युवाओं ने लोकतंत्र और ‘आपातकाल के 50 वर्ष’ विषय पर रखे सारगर्भित विचार

एमएसजे कॉलेज (MSJ College), भरतपुर में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट–2026 का आयोजन। युवाओं ने ‘आपातकाल के 50 वर्ष’ विषय पर रखे विचार, चयनित प्रतिभागी राज्य स्तर पर जाएंगे।

भरतपुर 

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान के निर्देशानुसार महारानी श्री जया राजकीय महाविद्यालय, भरतपुर में ‘विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट–2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयुक्त तत्वावधान मेरा युवा भारत केंद्र, भरतपुर और एमएसजे कॉलेज ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक जिला कलेक्टर भानु शर्मा रहे। अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुनीता पाण्डेय ने की। अपने उद्बोधन में प्राचार्य ने कहा कि ‘विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट’ जैसे आयोजन युवाओं में वाक कौशल, नेतृत्व क्षमता और तार्किक चिंतन को विकसित करते हैं। मुख्य अतिथि ने युवाओं को सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक रहने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के कौशल विकास की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

SEBI का बड़ा फैसला: म्यूचुअल फंड के नियम पूरी तरह बदले | 6 महीने में बदल जाएंगी स्कीम्स, Life Cycle Funds शुरू—निवेशकों को सीधा फायदा

कार्यक्रम संयोजक एवं एनएसएस के जिला समन्वयक प्रो. राजेश सिंह ने स्वागत भाषण में युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ सही दिशा में मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। यूथ पार्लियामेंट में जिले के 18 से 25 आयु वर्ग के चयनित युवाओं ने भाग लिया और ‘आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

प्रतिभागियों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया, जिसमें डॉ. धवल व्यास, डॉ. जगमोहन सिंह, प्रो. मणिकांत उपाध्याय, डॉ. मनीष कुमार और डॉ. जितेंद्र कपिल शामिल रहे। चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए अनुशंसित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मंच संचालन सुष्री दीपिका सिंह एवं डॉ. शशिकांत भारद्वाज ने किया। अंत में एनएसएस प्रभारी गिरधारी लाल महावर ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. शिल्पी दीप माथुर, प्रो. अंजू तंवर, प्रो. अशोक कुमार गुप्ता, डॉ. देशपुष्प सिंह, डॉ. पुजारी ठाकुर सिंह, दीपिका सिंह, डॉ. शशिकांत भारद्वाज तथा उमाशंकर शर्मा सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

क्रेडिट कार्ड खर्च पर आयकर की कड़ी नजर: 10 लाख से ऊपर बिल की अनिवार्य रिपोर्टिंग | PAN से लिंक होगा हर कार्ड, कंपनी के कार्ड से पर्सनल खर्च पर लगेगा टैक्स

सैलरीड कर्मचारियों की बढ़ी टेंशन | HRA नियमों में ऐसा बदलाव, जो पड़ सकता है भारी

सालों से पड़ा PF का पैसा अब खुद लौटेगा? | EPFO के निष्क्रिय खातों पर सरकार का बड़ा फैसला, बिना आवेदन मिलेगा रिफंड

स्टाफ की ‘आरक्षित’ बर्थ पर चला डंडा | अब एसी फर्स्ट-सेकेंड की सीटें सीधे यात्रियों के नाम, रेलवे बोर्ड ने जारी किए ये आदेश

CGHS क्लेम पर बड़ी राहत | मेडिकल रीइम्बर्समेंट लिमिट 5 लाख से बढ़कर अब हो गई इतने लाख

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।