विश्व हिंदू परिषद जयपुर प्रांत द्वारा 1 मार्च 2026 को आदर्श विद्या मंदिर बनीपार्क में सम्मान एवं सांस्कृतिक समारोह आयोजित होगा, जिसमें संत, सांसद और कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।
जयपुर
विश्व हिंदू परिषद, जयपुर प्रांत के सेवा विभाग द्वारा सेवा कुंभ के पावन अवसर पर 1 मार्च 2026, रविवार को जयपुर में सम्मान एवं सांस्कृतिक समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन आदर्श विद्या मंदिर, सिंधी कॉलोनी, बनीपार्क में दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा, जिसमें समाज सेवा, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व एक मंच पर उपस्थित रहेंगे।
इस समारोह में संत आशीर्वाद के रूप में निवाईकरतल, पलसाना के महंत श्री मनोहरशरण शास्त्री का सानिध्य प्राप्त होगा। वहीं जयपुर शहर की सांसद श्रीमती मंजू शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष प्यारेलाल मीणा करेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री एवं अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख आनंद हरबोला उपस्थित रहेंगे, जो सेवा कार्यों और संगठन की भावी योजनाओं पर अपने विचार रखेंगे।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष परमार्थम अंकुश ताम्बी, डी.डी. फार्मास्यूटिकल्स प्रा. लि. के अमित कुमार चौधरी, लैंड्स सॉल्यूशंस प्रा. लि. के नरेंद्र जांगिड़ तथा विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र मंत्री सुरेश उपाध्याय शामिल होंगे।
कार्यक्रम में स्वागत अध्यक्ष की भूमिका श्रीमती रजनी अग्रवाल, निदेशक, श्री हरि फूड प्रोडक्ट्स प्रा. लि. निभाएंगी।
इस आयोजन का उद्देश्य सेवा कार्यों में योगदान देने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान करना तथा समाज में सांस्कृतिक चेतना और सेवा भाव को प्रोत्साहित करना है। आयोजन समिति ने सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और आमजन से इस भव्य समारोह में उपस्थित होकर सेवा और संस्कृति के इस संगम के साक्षी बनने की अपील की है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
क्या 1 मार्च से बंद हो जाएगा आपका WhatsApp? | सरकार के नए SIM नियम से मची हलचल
सैलरीड कर्मचारियों की बढ़ी टेंशन | HRA नियमों में ऐसा बदलाव, जो पड़ सकता है भारी
