उषा शर्मा होंगी राजस्थान की नई मुख्य सचिव, केंद्र ने किया रिलीव

जयपुर 

सीनियर IAS उषा शर्मा राजस्थान की नई मुख्य सचिव होंगी। केंद्र सरकार ने रविवार को उषा शर्मा की सेवाएं राजस्थान सरकार को सौंपने के आदेश जारी कर दिए अभी तक वे केंद्र में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की सचिव थीं। अब राजस्थान की मुख्य सचिव के तौर पर उषा शर्मा की नियुक्ति का औपचारिक ऐलान का इन्तजार है।

बताया जा रहा है कि  1985 बैच की IAS उषा शर्मा 31 जनवरी को पदभार ग्रहण  करेंगी। उनका कार्यकाल करीब डेढ़ साल का रहेगा। । यानी 2023 के विधानसभा चुनाव से 6 महीने पहले ही वे रिटायर हो जाएंगी। वर्तमान मुख्य सचिव निरंजन आर्य सोमवार को रिटायर हो  रहे हैं। उषा शर्मा  2012 में केंद्र सरकार में डेपुटेशन पर गईं थीं। वे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी की रिश्तेदार भी हैं।

उषा शर्मा राजस्थान के बूंदी और अजमेर जिले की कलेक्टर रह चुकी हैं। इसके अलावा कॉपरेटिव सोसाइटी की रजिस्ट्रार, जयपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी की कमिश्नर, स्टेट प्लानिंग बोर्ड की मेम्बर सेक्रेट्री, स्पिनफेड और राजस्थान हैंडलूम डवलपमेंट कॉर्पोरेशन की सीएमडी, उद्योग कमिश्नर, अरबन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट की सचिव, उद्योग और पर्यटन विभाग की कमिश्नर और सेक्रेट्री, पर्यटन विभाग की प्रमुख सचिव रह चुकी हैं। वे भारत सरकार में पर्यटन मंत्रालय की एडिशनल डायरेक्टर जनरल, प्रशासनिक सुधार मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेट्री और आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की डीजी भी रह चुकी हैं।

सरकार! अपने इस मंत्री की भी कुंडली खंगाल लीजिए, जब बोर्ड में हो रहा था घपला, तब भी यही चेयरमैन थे, अब फिर उन्हीं पर उठ रही है अंगुली

सरकार ने किए 54 आरपीएस के तबादले, 2 को किया निलंबित, यहां देखिए पूरी सूची

REET-2021 Paper Leak Scam: राजस्थान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (रुक्टा ) ने मंत्री सुभाष गर्ग सहित चार को कार्यकारिणी से बाहर का रास्ता दिखाया

क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?