जयपुर
REET-2021 Paper Leak Scam में बुरी तरह घिरी गहलोत सरकार ने रविवार रात पुलिस के बेड़े में बड़ा बदलाव कर डाला। सरकार 54 RPS के तबादले कर दिए और दो RPS को निलंबित कर दिया।
गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सूची में गोपाल स्वरूप को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी सीबी उदयपुर रेंज लगाया गया है। ताराराम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभय कमांड एवं कंट्रोल सेंटर अजमेर में तैनात किया गया है। रमेश मौर्य को एटीएस अजमेर, गोपीचंद मीणा को एसओजी भरतपुर, भरत राज को डिस्कॉम जोधपुर और अनंत कुमार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एटीएस उदयपुर लगाया गया है।
इसी तरह रतन लाल को जोधपुर एटीएस, अशोक कुमार मीणा को उदयपुर शहर और राजेंद्र मीणा को चूरू, प्रकाश कुमार शर्मा को झालावाड़, विद्या प्रकाश को कोटपुतली, विपिन शर्मा को भिवाड़ी, वैभव शर्मा को अजमेर ग्रामीण, जगराम मीणा को नीमराणा, कैलाश सिंह को चित्तौड़गढ़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह चंद्र प्रकाश शर्मा को भरतपुर, अरुण माच्या को फलोदी, योगेंद्र फौजदार को आरपीए जयपुर, विजेंद्र सिंह भाटी को बांसवाड़ा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह नील कमल मीणा नगर निगम हेरिटेज में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे। जबकि ज्ञान चंद यादव मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रकोष्ठ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक होंगे।
इनको किया निलंबित
सरकार ने 2 आरपीएस अधिकारियों को निलंबित किया है। निलंबित किए गए आरपीएस अधिकारियों में संजय गुप्ता भी शामिल हैं। भाजपा से निष्कासित नेता भंवर सिंह पलाड़ा पर रेप मुकदमा दर्ज करने वाली महिला एसआई की FIR में गुप्ता का भी नाम है। एक अन्य मामले में एपीओ चल रहे गजेंद्र सिंह जोधा को भी निलंबित किया गया है।
RPS की तबादला सूची नीचे देखें:
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
