भरतपुर
बेलगाम बदमाशों ने सोमवार को फिर भरतपुर जिले में एक वारदात को अंजाम दिया। इस बार बदमाश सुनार की एक दुकान से करीब दो लाख रुपयों के गहनों से भरी थैली लेकर भाग गए। बदमाशों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों बदमाशों की तलाश कर रही है। भरतपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं से एक बार फिर पुलिस की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
भरतपुर जिले में व्यापारी से लूट की यह वारदात रुदावल के मुख्य बाजार में एक सुनार की दुकान पर हुई जहां दो बदमाश व्यापारी को बातों में उलझा कर से गहनों से भरी थैली लेकर भाग गए। थैली में करीब 35 ग्राम सोने के गहने बताए गए। इन गहनों की कीमत करीब 2 लाख बताई जा रही है। दोनों बदमाश एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। दुकान मालिक ने मामले की रिपोर्ट रुदावल थाने में दर्ज करा दी है।
दुकान मालिक महेश चंद्र सोनी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सुबह दुकान पर दो युवक आए। उन्होंने उससे सोने कुंडल दिखाने को कहा, जिस पर सोने के कुंडल दिखा दिए। इसके बाद वह तरह-तरह के सोने के गहने दिखाने को कहते रहे। दोनों युवकों की नजर महेश चंद्र के पैर के पास रखी एक छोटी थैली पर थी, जिसमें दो जोड़ी सोने के झुमके, सोने का ओम सहित दो और सोने के गहने रखे हुए थे। दोनों युवक महेश चंद्र को तरह-तरह के सोने के गहने दिखाने को कहते रहे।
इस दौरान दोनों युवकों के अलावा दुकान पर और भी ग्राहक थे। इस दौरान दोनों बदमाशों में से एक ने गहनों की थैली उठाई और भाग गया। उसके पीछे दूसरा युवक भी फरार हो गया। दोनों की बाइक दुकान से दूर खड़ी कर रखी थी। दूसरे युवक ने अपनी बाइक स्टार्ट की। इसके बाद दोनों बाइक पर बैठकर भाग निकले। घटना के बाद बाजार में सनसनी फ़ैल गई।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
