दौसा
पुलिस ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सलेक्शन कराने का झांसा देकर बेरोजगार युवकों से मोटी रकम ऐंठने वाले गिरोह के दो लोगों को दौसा में गिरफ्तार कर लिया। जयपुर एसओजी से मिले इनपुट के बाद गठित जिला पुलिस की विशेष टीम ने इन ठगों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों से गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनिवाल के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालचंद कायल के सुपरविजन में जिला स्पेशल पुलिस टीम प्रभारी अजित सिंह बडसरा को आरोपियों की गिरफ्तारी का जिम्मा सौंपा गया था। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सिकंदरा थाना इलाके के पाटन निवासी विजेन्द्र कुमार मीना एवं रामगढ़पचवारा थाना इलाका निवासी यादराम मीना हैं। एसपी अनिल बेनीवाल ने बताया कि आरोपी कनिष्ठ अभियंता, पुलिस उपनिरीक्षक, नीट, रीट, रेलवे व एसएससी आदि विभिन्न परीक्षाओं के पेपर दिलवाकर चयन कराने का झांसा देकर मोटी रकम ऐंठ रहे थे।
25 लाख में सौदा, 25 – 50 फीसदी तक एडवांस
इन आरोपियों के आस अभी सात-आठ बेरोजगार युवकों के कागजात हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे किसी बेरोजगार युवक से किसी पेपर को उपलब्ध कराने में 25 लाख रुपए का सौदा तय करते हैं तो उनमें से किसी से एडवांस के रूप में 25 तो किसी से 50 प्रतिशत राशि ले ली जाती थी। इसके बाद परीक्षा से एक दिन पहले अभ्यर्थी को किसी गुप्त जगह ले जाकर पेपर हल कराया जाता है तथा गारंटी पूर्वक चयन कराने का झांसा दिया जाता है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल में जुट गई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
