अजमेर/बीकानेर
राजस्थान में बेलगाम बदमाशों की वारदात जारी हैं। प्रदेश में शनिवार तड़के और दोपहर में लूट की दो बड़ी वारदात हुईं। अजमेर में बदमाश आठ लाख रुपयों से भरा ATM उखाड़ ले गए तो बीकानेर में उत्तरप्रदेश के कानपुर से मूंगफली खरीदने आए एक व्यापारी से सवा दो लाख रुपए लूट लिए गए।
राजस्थान में बेलगाम अपराधों की लगातार दूसरे दिन ये घटनाएं हुई हैं। इससे पहले शुक्रवार को तड़के बदमाश जयपुर जिले में एक वृद्धा की हत्या कर एक करोड़ रुपए कैश, 25 तोला सोना और बीस किलो चांदी लूट कर ले गए थे। जबकि राजधानी जयपुर की होटल से एक विवाह कार्यक्रम से कोई चोर करीं एक करोड़ के डायमंड के जेवरात चुरा कर ले गया था। इसी दिन राजधानी में ही अलवर के एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। अब लूट की ताजी घटना अजमेर और बीकानेर में हुई है।
आज लूट की पहली घटना अजमेर में हुई जहां ब्यावर रोड पर सराधना के बैंक ऑफ बड़ोदा एटीएम को तीन बदमाश आधी रात के बाद बोलेरो से बांधकर उखाड़ ले गए। एटीएम के कैश बॉक्स में 8 लाख 33 हजार 400 रुपए रखे थे। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस पड़ताल कर रही है। घटना बैंक ऑफ बड़ोदा एटीएम की है। बदमाशों ने एटीएम में पहले तोड़फोड़ की और रस्सी के सहारे बोलेरो से खींचकर एटीएम को उखाड़ा। एटीएम के कैश बॉक्स को ले गए।
UP से मूंगफली खरीदने आया था व्यापारी, झांसा देकर सवा दो लाख लूट लिए
लूट की दूसरी घटना बीकानेर मंडी में हुई। जहां 128 नंबर दुकान जैन ट्रेडर्स पर कानपुर से मूंगफली खरीदने आए व्यापारी राजकुमार गुप्ता से बदमाशों ने दो लाख रुपए लूट लिए। इन युवकों ने पहले तो व्यापारी का बैग जबरन चैक किया और बाद में उसमें रखे रुपए निकाल कर फरार हो गए।
मूंगफली का सौदा करने के बाद व्यापारी राजकुमार गुप्ता जैसे ही इस दुकान से बाहर निकला दो युवकों ने यह कहते हुए रोक लिया कि आगे हथियारों की छानबीन हो रही है, इसलिए आप अपना बैग दिखाओ। गुप्ता ने अपना बैग दिखा दिया। वो युवक बैग में हाथ डालकर छानबीन करने लगे। जब खुद व्यापारी अपने बैग पर नजर रखने लगा तो मास्क नहीं पहनने की बात में उसे उलझा दिया। इसके बाद युवक चले गए तो व्यापारी ने अपना बैग संभाला। तब तक उसमें रखे सवा दो लाख रुपए पार हो चुके थे।
बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा ने मौका मुआयना करने के बाद मंडी व आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले भी हैं लेकिन स्पष्ट रूप से अब तक आरोपी नजर नहीं आए हैं। मंडी व्यापारी व भाजपा नेता मोहन सुराना भी मौके परपहुंचे। उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
