भरतपुर
वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे सिमको वेगन फैक्ट्री (टीटागढ़ वैगंस लिमिटेड) के श्रमिकों पर 16 अप्रेल को पुलिस ने लाठी चार्ज कर तितर-बितर कर दिया और 3 श्रमिक नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।
आंदोलनकारी श्रमिक शुक्रवार को प्रातः 5:00 बजे ही अपना विरोध दर्ज कराने के लिए फैक्ट्री के गेट के बाहर पहुंच गए। मजदूरों की एकत्रित होती हुई भीड़ को देखकर भारी पुलिस जाब्ता के साथ पुलिस थाना उद्योग नगर मौके पर पहुंची और उन मजदूरों को तितर-बितर कर दिया। तीन मजदूर नेता कृपाल सिंह, पूरन सिंह और मुकेश बाल्मीकि को बात करने के बहाने थाने ले गए जहां उनको 151 में बंद कर दिया गया।
कलक्टर – एसपी को दिया ज्ञापन
मजदूर नेताओं की गिरफ्तारी से आक्रोशित हुए श्रमिकों ने जिला कलेक्टर भरतपुर के नाम एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में गिरफ्तार नेताओं को छोड़ने, सिमको प्रबंधन से मजदूरी का पूरा पैसा दिलाने आदि की मांग की गई। पुलिस कार्रवाई को लेकर मजदूरों ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस कार्रवाई का विरोध दर्ज कराया और पुलिस पर फैक्ट्री प्रबंधन के इशारे पर कार्रवाई करने का भी आरोप लगाया गया। गिरफ्तार श्रमिक नेताओं को पुलिस द्वारा तहसीलदार कुम्हेर के समक्ष शाम को पेश किया गया जहां तहसीलदार को तीनों नेताओं को स्वयं के मुचलके पर रिहा कर दिया गया। फैक्ट्री के श्रमिकों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन ₹200 रोज की दर से ठेकेदार के माध्यम से भुगतान कर रहा है जिसको लेकर सिमको के श्रमिकों में रोष व्याप्त है।
ये भी पढ़ें
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
