भरतपुर
माहेश्वरी मंडल समिति (Maheshwari Mandal Samiti), जिला भरतपुर के तत्वावधान में तीन दिवसीय महेश नवमी समारोह का शुभारंभ भक्ति, सेवा और सामाजिक समर्पण की भावना के साथ किया गया। पहले दिन को ‘अन्नदान महादान’ की थीम के साथ मनाया गया, जिसमें 200 ज़रूरतमंदों को प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया।
मंदिर से लौटा, मौत ने घेर लिया | BJP नेता की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या, खेत के रास्ते पर तड़पता रहा
फूलचंद माहेश्वरी के सौजन्य से अन्नपूर्णा रसोई, आरबीएम अस्पताल के पास स्थित स्थल पर, भूखे और ज़रूरतमंद लोगों को खीर, पूड़ी, आलू-छोले की सब्जी और दाल की गरमागरम प्रसादी परोसी गई। इस सेवा आयोजन में समाज की सहभागिता और मानवीय करुणा का सुंदर उदाहरण देखने को मिला।
इस पुण्य अवसर पर समिति के जिलाध्यक्ष ओ. पी. माहेश्वरी, महामंत्री मुकेश कुमार माहेश्वरी, संरक्षक मोहनलाल माहेश्वरी, उपाध्यक्ष ललित कुमार माहेश्वरी तथा समाजसेवी सदस्य रूपेश, प्रह्लाद, दीपक, सुमन, मोहिनी एवं दीपशिखा माहेश्वरी की सक्रिय उपस्थिति रही।
समिति द्वारा बताया गया कि आगामी दो दिनों में भी सेवा, संस्कार और संस्कृति से जुड़ी विविध गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी, जिनमें धार्मिक अनुष्ठान, महिला-सम्मेलन और सामाजिक संवाद शामिल होंगे।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
मंदिर से लौटा, मौत ने घेर लिया | BJP नेता की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या, खेत के रास्ते पर तड़पता रहा
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
