जोधपुर
जोधपुर जिले में नकाबपोश बदमाश कैशियर की कनपटी पर पिस्तौल रख बैंक से बुधवार को दिन दहाड़े बारह लाख रुपए लूट ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जिसकी मदद से लुटेरों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने बैंक के गार्ड और कर्मचारियों को एक जगह पर बंद कर दिया।
लूट की यह वारदात जोधपुर जिले में करवड़ थानान्तर्गत गंगाणी गांव स्थित एसबीआइ शाखा में बुधवार सुबह करीब ग्यारह बजे की है। दो नकाबपोश युवक पिस्तौल से डरा धमकाकर कैशियर से 11. 95 लाख रुपए लूटकर भाग गए। अचानक युवकों द्वारा गन तानने से लोग डर गए। दस मिनट में युवक वारदात को अंजाम देकर भाग गए। बैंक मैनेजर ने इस घटना की जानकारी थाने में दी।
पुलिस के अनुसार गंगाणी गांव की एसबीआइ शाखा सुबह दस बजे खुली। चार ग्रामीण बैंक में कैश काउंटर पर खड़े थे। इतने में कैप पहने नकाबपोश दो युवक बैंक में दाखिल हुए। एक युवक ने पिस्तौल से डराया धमकाया। दूसरा युवक कैश काउंटर में घुस गया, जहां कैशियर पर पिस्तौल तान दी और उसके पास मौजूद करीब 11. 95 लाख रुपए बैग में डालकर बेखौफ होकर निकल गए।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व) भागचंद मीना, सहायक पुलिस आयुक्त (मण्डोर) राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर, करवड़ थानाधिकारी कैलाशदान और अन्य अधिकारी वारदात स्थल पहुंचे। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर पुलिस ने लुटेरों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की है।
बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाया
लुटेरे बैंक में घुसे तब सुरक्षा गार्ड एक चैम्बर में था। कैश काउंटर पर सिर्फ कैशियर ही था। पास ही चार ग्राहक मौजूद थे। बैंक के अन्य कर्मचारी अपने-अपने चैम्बर में थे। इसका फायदा उठाकर लुटेरों ने चैम्बर के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। जिससे गार्ड व अन्य कर्मचारी कैद हो गए। और फिर कैशियर की कनपटी पर पिस्तौल तन कर करीब बारह लाख राइप लूट लिए। काला कमीज व जींस पहने दोनों लुटेरों ने कैप पहन रखी थी। चेहरा कपड़े से ढंका हुआ था। एक लुटेरे के पास बैग था। उसी में रुपए डालकर दोनों भाग गए थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
