मां के आंचल में थी ममता की छांव, लेकिन दरिंदों की गोलियों ने छीन ली किलकारियां

कामां (डीग)

मां के आंचल को दुनिया में सबसे सुरक्षित माना जाता है, लेकिन राजस्थान के कामां (Kaman) कस्बे में यह सुरक्षा भी दरिंदों की गोलियों के सामने बेबस हो गई। सात महीने की मासूम किट्टू अपनी मां की गोद में सुकून से थी, लेकिन एक पल में वह चीखों और गोलियों के शोर में हमेशा के लिए खामोश हो गई। कार और स्कूटी की मामूली टक्कर ने ऐसा भयानक रूप ले लिया कि एक मासूम की जिंदगी छीन ली गई।

Breaking News: राजस्थान के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत, सरकार ने बढ़ाया डीए

गोली मां को चीरते हुए बच्ची के आर-पार हो गई…
सोमवार को बंटी गुर्जर के घर में 15-20 हमलावर घुसे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। उस वक्त सोनिया अपनी नन्ही बच्ची किट्टू को गोद में लिए बैठी थी। अचानक चली गोलियां सोनिया को लगीं और एक गोली किट्टू की कमर के आर-पार हो गई। मां दर्द से तड़पती रही, पर गोद में बैठी मासूम की सांसें थम चुकी थीं। जयपुर के जेके लोन अस्पताल में डॉक्टरों ने किट्टू को मृत घोषित कर दिया।

अब डिग्री के लिए जरूरी होगा IKS, UGC का नया नियम छात्रों के लिए बड़ी शर्त

एक झटके में उजड़ गया घर, अब भी सदमे में परिवार
यह वारदात बंटी गुर्जर के परिवार के लिए किसी कयामत से कम नहीं थी। मामूली विवाद के बाद स्कूटी सवार युवक अपने 15-20 साथियों के साथ बंटी के घर पहुंचा और बेखौफ फायरिंग करने लगा। किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि एक मासूम की नन्ही जिंदगी इतनी बेदर्दी से खत्म हो जाएगी।

पुलिस जांच में जुटी, परिजनों ने अब तक नहीं दर्ज कराई रिपोर्ट
वारदात के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। परिजनों ने अब तक मामला दर्ज नहीं कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि हमलावर कौन थे और इस हमले के पीछे असली वजह क्या थी।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

Breaking News: राजस्थान के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत, सरकार ने बढ़ाया डीए

राजस्थान में अब इस यूनिवर्सिटी के कुलपति पर निलंबन की गाज, पर्दे के पीछे छिपा था बड़ा खेल, अब पूरा सच आया सामने

राजस्थान 12वीं बोर्ड: फिर रद्द हुई ये परीक्षा, जानिए वजह | अब कब होगा एग्जाम?

अब डिग्री के लिए जरूरी होगा IKS, UGC का नया नियम छात्रों के लिए बड़ी शर्त

पुलिस का ‘गवाह घोटाला’: अदालत भी हैरान, 16 केस में जज का ड्राइवर बना गवाह, एक ने 100 मामलों में दी गवाही |  सिस्टम की धज्जियां उड़ाने वाली कहानी!

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें