युवक ने गर्लफ्रेंड का गाला काटा, खुद भी ननिहाल में जाकर फंदे से झूल गया | वॉट्सऐप पर लगाया स्टेटस- माई लाइफ, जो मेरा है बस मेरा, किसी का नहीं हो सकता

सार: अपनी गर्लफ्रेंड की किसी और जगह सगाई की बात सुनकर एक युवक इतना गुस्साया कि वह रात को युवती के घर में घुस गया और सोते वक्त उसकी गला काट कर हत्या कर दी उसने युवती पर चार-पांच बार चाकू से वार किए। इसके बाद उस सिरफिरे युवक ने अपनी ननिहाल में जाकर फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने से पहले उसने वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया- माई लाइफ। जो मेरा है बस मेरा, किसी का नहीं हो सकता। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

कांग्रेस सहित कई दलों के दिग्गजों ने थामा भाजपा का दामन, इन रिटायर्ड IAS और IPS ने भी जॉइन की पार्टी

घटना झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौडज़ी क्षेत्र के हांसलसर गांव की है। पुलिस ने बताया कि युवक और युवती दोनों एक ही गांव के थे। मृतक युवक का नाम सुरेश (32) ​​​​​​पुत्र धर्मपाल है और वह शराब के व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। युवक के खिलाफ शराब की तस्करी के मामले दर्ज हैं। युवक शादीशुदा है। युवक की तीन साल पहले ही शादी हुई थी। शादी के एक साल बाद ही उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी। मृतका की पहचान प्रियंका (20) के रूप में हुई है। वह नौकरी की तैयारी कर रही थी।

बताया जा रहा है कि सुरेश और प्रियंका पिछले काफी समय से रिलेशन में थे। सुरेश  प्रियंका पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन युवती के घर वाले राजी नहीं थे। घरवाले युवती की शादी दूसरी जगह करना चाह रहे थे। उसकी दो दिन पहले सगाई भी कर दी थी। युवक इस बात से नाराज था। शुक्रवार आधी रात के बाद वह युवती के घर में घुसा और चाकू से वार कर हत्या कर दी। घटना के दौरान युवती अपने माता-पिता और बुआ के लड़के साथ एक कमरे में सो रही थी।

वॉट्सऐप पर लगाया गया स्टेटस

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात को करीब दो बजकर 51 मिनट पर सूचना मिली कि प्रियंका नामक लड़की की दो अज्ञात युवक ने चाकू मार हत्या कर दी और फरार हो गए। युवती को घायलावस्था में परिजन प्राथमिक उपचार के लिए बड़ागांव सीएचसी ले गए। वहां से उसे झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल भेजा गया जहां से जयपुर रेफर किया गया। इस दौरान युवती ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मर्डर के बाद उसने अपने ननिहाल खेदड़ो की ढाणी तन छऊ में जाकर फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले वॉट्सऐप के स्टेटस पर प्रेमिका के साथ खुद की फोटो भी लगाई। साथ में लिखा- माई लाइफ, जो मेरा है, बस मेरा है। किसी का नहीं हो सकता। मैं किसी से समझौता नहीं कर सकता।

शनिवार सुबह दस बजे के करीब पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमाॅर्टम कर युवती का शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर गांव चले गए। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन मौके पर मौजूद है।

‘नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

कांग्रेस सहित कई दलों के दिग्गजों ने थामा भाजपा का दामन, इन रिटायर्ड IAS और IPS ने भी जॉइन की पार्टी

लो आ गई इन कर्मचारियों की ट्रांसफर पॉलिसी | यहां पढ़िए डिटेल

प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के लिए Good News; वेतन वृद्धि को लेकर हाईकोर्ट ने दिया ये बड़ा फैसला