झाड़ियों से निकली बाघिन… चीखती रह गई दादी… मासूम कार्तिक को उठा ले गई ‘सुल्ताना’ | रणथम्भौर में दिल दहला देने वाली घटना

सवाई माधोपुर 

सवाईमाधोपुर (Sawai Madhopur) के  रणथम्भौर (Ranthambhore) के त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग बुधवार को उस वक्त दर्द और दहशत का मंजर बन गया, जब झाड़ियों में छिपी बैठी बाघिन ‘सुल्ताना’ ने एक 7 साल के मासूम को झपट लिया। बच्चा अपनी दादी के साथ दर्शन करने आया था। दादी की आंखों के सामने बाघिन झाड़ियों से निकली, बच्चे को गर्दन से दबोचा और जंगल की ओर ओझल हो गई। पूरा इलाका चीखों से गूंज उठा, श्रद्धालु दहशत में भाग खड़े हुए और बच्चे की दादी वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी।

मृत बैंक कर्मचारी की पत्नी को नहीं मिलेगी अनुकम्पा नियुक्ति, हाईकोर्ट ने खारिज किया दावा | बताई ये खास वजह और ऐसे मामलों में दिए ये दिशा निर्देश

झाड़ियों में पंजा रखकर बैठी रही बाघिन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। श्रद्धालुओं की संख्या उस वक्त कम थी। कुछ ही लोग मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। तभी झाड़ियों में छिपी बाघिन अचानक सामने आई और कार्तिक सुमन नामक मासूम को दबोच लिया। सुल्ताना नामक यह बाघिन उसे घसीटते हुए झाड़ियों में ले गई और करीब दो घंटे तक उसके शव पर पंजा रखकर बैठी रही।

कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत: बिना आवेदन सीधे मिलेगा CGHS कार्ड, सरकार ने बदले नियम

वन विभाग की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालकर मंदिर मार्ग को बंद करवाया। विभाग के कैमरों की जांच में बाघिन की लोकेशन ट्रेस हुई और उसे वहां से हटाने के लिए पटाखों का सहारा लिया गया। शाम करीब 4:50 बजे बच्चे का शव बरामद किया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्चा मृत था और उसका शरीर क्षत-विक्षत हो चुका था।

सामने आया देश के 52वें CJI का नाम, जस्टिस संजीव खन्ना ने की इनके नाम की सिफारिश

गणेशजी के दर पर था विवाह का निमंत्रण
कार्तिक अपनी दादी, चाचा और बहन के साथ बूंदी जिले के गोहटा थाना क्षेत्र के देई खेड़ा गांव से त्रिनेत्र गणेश मंदिर आया था। परिवार गणेशजी को शादी का निमंत्रण देने आया था, लेकिन यह यात्रा मातम में बदल गई। दादी की हालत घटना के बाद इतनी बिगड़ गई कि वह अपना नाम-पता तक नहीं बता सकीं। पास खड़ी पोती और बाकी श्रद्धालु मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

मंदिर मार्ग पर सुरक्षा पर उठे सवाल
इस हृदय विदारक घटना ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। रणथम्भौर जैसे वन क्षेत्र में आने-जाने वाले धार्मिक यात्रियों के लिए पर्याप्त निगरानी, गाइडलाइन और वन्यजीव अलर्ट सिस्टम होना जरूरी है।

वन विभाग ने बाघिन की गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है और आगे के लिए विशेष सतर्कता बरतने का आश्वासन दिया है।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत: बिना आवेदन सीधे मिलेगा CGHS कार्ड, सरकार ने बदले नियम

सामने आया देश के 52वें CJI का नाम, जस्टिस संजीव खन्ना ने की इनके नाम की सिफारिश

मृत बैंक कर्मचारी की पत्नी को नहीं मिलेगी अनुकम्पा नियुक्ति, हाईकोर्ट ने खारिज किया दावा | बताई ये खास वजह और ऐसे मामलों में दिए ये दिशा निर्देश

सीएम ने किया ऐलान, पुलिसकर्मियों की जेब में जल्द गूंजेगी राहत की घंटी, ये की पांच अहम घोषणाएं

सरकारी पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत, बैंक को हर गलती पड़ेगी भारी, जानिए क्यों…

ड्रेस कोड भूले, तमीज़ खोई—जज को ‘गुंडा’ कहने वाले वकील की अब जेल में लगेगी क्लास, वकालत पर भी खतरा

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें