जयपुर
जयपुर में परिवहन आयुक्त कार्यालय के एक अफसर ने परिवादी से बाइक रेंटल सर्विस सर्टिफिकेट बनाने के लिए पचास हजार रुपए की घूस मांग ली और फिर कोटा की ACB की टीम ने उसे घूस की पहली क़िस्त के रूप में 15 हजार रुपए लेते हुए दबोच लिया। ACB की टीम उसके आवास और अन्य ठिकानों पर छापे मार रही है।
एसीबी के डीजी बीएल सोनी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सत्यनारायण रावत है। वह राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) के सचिव कार्यालय में सांख्यिकी अधिकारी है। वह सेक्टर 10, मालवीय नगर जयपुर का रहने वाला है। अभी जगतपुरा में ही महादेव नगर में रहता है।
सोनी ने बताया कि सत्यनारायण रावत के खिलाफ रंगबाड़ी योजना, कोटा में रहने वाले जितेंद्र खत्री ने एसीबी कोटा कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी ट्यूर एवं ट्रैवल फर्म है। जिसका बाइक रेंटल सर्विस सर्टिफिकेट बनाने के लिए सांख्यिकी अधिकारी सत्यनारायण रावत 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। वह काम करने की एवज में लगातार रिश्वत देने का दबाव बना रहा है और प्रमाण पत्र नहीं बना रहा है।
इस पर एसीबी कोटा के एएसपी ठाकुर चंद्रशील कुमार के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया। जिसमें आरोपी रावत ने पीड़ित को रिश्वत की रकम लेकर जयपुर बुलाया। रिश्वत में पहली किश्त के रूप में 15 हजार रुपए देना तय हुआ था। ऐसे में ज्योंही पीड़ित जितेंद्र खत्री ने सत्यनारायण को रिश्वत की रकम सौंपी।, तभी एसीबी टीम ने उसे दबोच लिया।
आरोपी बोला, सरकारी विभागों में सब फिक्स है
एएसपी चंद्रशील ठाकुर ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के लिए हुई बातचीत में पीड़ित जितेंद्र खत्री ने घूसखोर सत्यनारायण से रिश्वत की रकम कम करने को कहा। तब सत्यनारायण रावत ने कहा कि सरकारी डिपार्टमेंट में सिस्टम होता है। चैनल होता है। तीन अधिकारी साइन करते हैं । उनको भी देना पड़ता है। फिक्स होता है। तब सत्यनारायण ने जितेंद्र खत्री से 50 के बजाए 40 हजार रुपए लेकर काम करने को कहा। इसके बाद परिवादी जितेंद्र ने 30 हजार रुपए देने को कहा। तब दो बार में रकम देना तय हुआ। इसमें 15 हजार रुपए सर्टिफिकेट जारी करने के पहले और 15 हजार रुपए काम होने के बाद तय हुआ। ट्रेप की यह कार्रवाई पुलिस इंस्पेक्टर अजीत बागड़ोलिया के नेतृत्व में हुई।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- NTA की एक्सपर्ट टीचर ही निकली पेपर लीक गैंग की सरगना | घर में लगाई ‘सीक्रेट क्लास’, बच्चों को रटवाए वही सवाल जो NEET में आए
- अभी टला अनशन, खत्म नहीं हुआ आंदोलन | प्रशासन के आश्वासन पर व्यापार महासंघ ने लिया बड़ा फैसला, 26 मई का भरतपुर बंद बरकरार
- सिर्फ यूरिया-डीएपी से नहीं चलेगी खेती | उदयपुर कृषि महोत्सव में वैज्ञानिकों ने किसानों को दी चेतावनी, संतुलित उर्वरक उपयोग पर जोर
- बिजली गई तो घंटों नहीं लौटी | भीषण गर्मी में दौसा के लोगों का फूटा गुस्सा, मच्छरों और कटौती ने किया बेहाल
- ‘घर में चल रही थी NEET की गुप्त क्लास’ | CBI ने दबोचा केमिस्ट्री प्रोफेसर, छात्रों को पहले ही रटवाए गए थे असली सवाल
- भोजशाला पर हाईकोर्ट की बड़ी मुहर | ASI रिपोर्ट को माना सही, कहा- ‘यह मंदिर स्वरूप वाला स्थल’ | मूर्तियां, श्लोक और हवनकुंड…वे सबूत जिनसे हुई हिंदू पक्ष की जीत
- NEET फिर से, लेकिन बिना झंझट | अब 21 जून को होगी परीक्षा, फीस लौटेगी और पुराना एडमिट कार्ड बेकार
- ‘अब घर से चलेगी सरकार’ | दिल्ली में हफ्ते में 2 दिन Work From Home, मंत्रियों-अफसरों की गाड़ियों पर भी ब्रेक
- दिल्ली में भरतपुर का दम | जयशंकर टाईगर क्लब ने नेशनल ताइक्वांडो में जीते 10 मेडल, विरोधियों को चटाई धूल
- सेवा का नया साल शुरू | लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर की नई टीम घोषित, सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी
