अलवर
राजस्थान के अलवर जिले में एक SHO ने लेनदेन के एक मामले में FR लगाने के 50 हजार रुपए मांग लिए। बुधवार को ACB की टीम ने सत्यापन के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। SHO के घर पर भी तलाशी ली गई है। अन्य दस्तावेजों की जांच चल रही है।
जयपुर से पहुंची ACB की टीम ने ट्रैप की यह कार्रवाई अलवर के भिवाड़ी में शेखपुर अहीर थाने में की। यहां का SHO रामकिशोर थाने में ही 50 हजार की घूस ले रहा था। उसने दो पक्षों के लेन-देन के विवाद में FR लगाने को लेकर रिश्वत मांगी थी। एसीबी के एएसपी राजपाल गोदारा ने बताया कि शेखपुर अहीर के थाना प्रभारी SI रामकिशोर मूल रूप से ग्राम काठ, ढाणी चौबाडिया शाहपुरा का निवासी है। हाल में जयपुर के करधनी में तिरपति सोसायटी में रह रहा था।
उन्होंने बताया कि दो पक्षों में लेन-देन का विवाद था। जांच एसएचओ रामकिशोर खुद कर रहे थे। इस मामले का निबटारा कराने और एफआर लगाने के एवज में 50 हजार की रिश्वत मांगी थी। जिसे तुरंत एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि थाने में एसआई सिविल ड्रेस में था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
