जयपुर में संघ की विचार गोष्ठी, भविष्य पर गहरी चिंता | पंच प्रण के जरिए समाज को जोड़ने का आह्वान

जयपुर में RSS की प्रमुख जन गोष्ठी में कुलगुरु नंद किशोर पाण्डेय ने पंच प्रण के जरिए समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।

जयपुर 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विवेकानंद नगर (जयपुर महानगर) द्वारा रविवार को अरावली होम्योपैथिक चिकित्सालय एवं रिसर्च केंद्र में आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी में विचारों का गंभीर मंथन देखने को मिला। समाज के विभिन्न वर्गों से आए बंधुओं और मातृशक्ति की उल्लेखनीय उपस्थिति ने कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप दिया

सुरों की सम्राज्ञी खामोश | 92 साल में थमी आशा भोसले की आवाज, संगीत जगत में सन्नाटा

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

गोष्ठी के मुख्य वक्ता नंद किशोर पाण्डेय (कुलगुरु, हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय) ने अपने संबोधन में संघ की स्थापना से लेकर वर्तमान परिप्रेक्ष्य तक की यात्रा को विस्तार से रखा। उन्होंने बताया कि डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा 1925 में स्थापित संघ का मूल उद्देश्य शाखा तंत्र के माध्यम से राष्ट्र निर्माण और समाज का संगठन रहा है।

उन्होंने भारतीय संस्कृति, परंपरा, पर्व और उत्सवों के गौरव का स्मरण कराते हुए कहा कि आज का समाज आने वाली पांच पीढ़ियों के लिए संसाधन जुटाने में लगा है—यह भविष्य के प्रति चिंता का संकेत है, लेकिन जब देश के सामाजिक परिदृश्य को देखा जाता है तो बिखराव की स्थिति चिंताजनक प्रतीत होती है।

पंच प्रण से समाज को जोड़ने की पहल

अपने संबोधन के अंत में प्रो. पाण्डेय ने संघ के शताब्दी वर्ष में लिए गए ‘पंच प्रण’—सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व के भाव का जागरण और नागरिक शिष्टाचार—पर विशेष जोर दिया और इन्हें राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मामराज गुप्ता ने की।

अंत में कल्याण मंत्र के साथ गोष्ठी का समापन हुआ, लेकिन चर्चा के मुद्दे और संदेश प्रतिभागियों के मन में लंबे समय तक गूंजते रहने वाले रहे।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

रेल पटरियों पर अब ‘स्मार्ट पहरा’ | हल्के कॉम्पोजिट स्लीपर और AI निगरानी से बदलेगा ट्रेन सफर

सरकारी अफसरों पर यूं ही नहीं दर्ज होगी FIR | हाईकोर्ट ने कहा—पहले सुनवाई, फिर वरिष्ठ की रिपोर्ट… तभी आगे बढ़ेगा मुकदमा

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।