जैसलमेर
राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामगढ़ से एक बड़े सड़क हादसे की खबर आ रही है। जहां रविवार को सुबह अनियंत्रित होकर एक कार पलट गई जिससे एक हे परिवार के 5 जनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रामगढ़ गांव से करीब 20 किलोमीटर दूर हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार एकाएक अनियंत्रित होकर सड़क से दूर करीब 100 फुट दूर जाकर उछल गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के दौरान जोर का धमाका होने व कार में बैठे लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। चारों और बिखरे कांच, बिखरा हुआ खून और क्षतिग्रस्त वाहन हादसे की भीषणता बता रहे थे।
उसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी एक ही परिवार के हैं। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एंबुलेंस की सहायता से 2 महिलाओं को रामगढ़ अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पर रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे दो लोगों के शव काफी मशक्कत के बाद निकाले।
मरने वाले सभी लोग श्रीगंगानगर के रहने वाले हैं। वे तनोट माता मंदिर जा रहे थे। हादसे में विशाल सारण (32) और उसकी पत्नी रिंकू (28), विशाल की बहन वर्षीका जाट (26), विशाल की मौसी का लड़का अर्जित (29), विशाल की मामी अंजू पत्नी राजीव (29) की मौत हुई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- बिल पास करने का खेल | AEN और JEN 50 हजार की घूस लेते रंगे हाथ दबोचे
- आयुष्मान मित्रों के साथ अन्याय | DMA ने हरियाणा सरकार पर फोड़ा ग़ुस्सा, कहा – ‘5000 मानदेय पर कब तक जिएंगे?’
- भरतपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस | नई टीम गठन और स्थाई भर्ती की मांग को लेकर फार्मासिस्ट होंगे एकजुट
- एसीबी की बड़ी कार्रवाई | एएसआई 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा
- लखीमपुर खीरी में बच्चों को मिला डिजिटल तोहफा | ऐपइनवेंटिव फाउंडेशन ने प्राथमिक विद्यालय में खोली अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब
- रेलवे कर्मियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा | 10.9 लाख कर्मचारियों को मिलेगा इतने दिन का बोनस, सरकार पर 1,866 करोड़ का भार
- अलवर में डंपर ने ली चार युवकों की जान | सड़क पर बिखरी लाशें, गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे जाम किया
- RPS से प्रमोट हुए अफसरों को नई तैनाती | पति-पत्नी की जोड़ी भी शामिल, देखिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी
- भरतपुर में महारास महोत्सव-2025 | लायंस क्लब कोहिनूर ने डांडिया-गरबा से राधा-कृष्ण की भक्ति और रंगारंग संस्कृति में रचा रंग, कपल डांस और भजनों ने बांधा समां
- बैंक में दिनदहाड़े डाका, कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर 2.5 करोड़ लूट कर भागे बदमाश