रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय (RD Girls College) भरतपुर में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया, जहां छात्राओं को मतदान को नागरिक कर्तव्य बताते हुए शपथ दिलाई गई।
भरतपुर
लोकतंत्र की मजबूती का आधार जागरूक मतदाता होता है। इसी भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से भरतपुर स्थित रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया, जहां छात्राओं को न केवल मतदान की शपथ दिलाई गई, बल्कि इसके इतिहास, उद्देश्य और लोकतांत्रिक महत्व से भी अवगत कराया गया।
महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यवाहक प्राचार्य एवं ई.एल.सी. प्रभारी डॉ. निशा गोयल द्वारा उपस्थित छात्राओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण नागरिक कर्तव्य भी है, जिसका पालन प्रत्येक जागरूक नागरिक को अवश्य करना चाहिए।
डॉ. निशा गोयल ने बताया कि 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम —’मेरा वोट, मेरा भारत’ इस बात को रेखांकित करती है कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही लोकतंत्र सशक्त बन सकता है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे स्वयं जागरूक और जिम्मेदार मतदाता बनें तथा समाज में भी लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रसार करें।
कार्यक्रम में मतदान दिवस के उद्देश्य और इसके ऐतिहासिक महत्व पर भी प्रकाश डाला गया, ताकि युवा मतदाता लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझ सकें और उसमें सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. लालशंकर गयावाल, डॉ. सरोज, श्री दीवान सिंह, योगेंद्र सिंह, दीपक, मनोज दत्ता, मनीष पुरी, राहुल राणा, उज्ज्वल सेन सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
