समय का उचित प्रबंधन ही जीवन में सफलता की कुंजी: जसवंत खत्री | राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का  कार्यकर्ता प्रबोधन वार्ता का कार्यक्रम

जयपुर 

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के पटेल कॉलोनी स्थित प्रदेश कार्यालय में जिला शाखा जयपुर- शहर द्वारा कार्यकर्ता प्रबोधन वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें समय बचाकर उसे उचित और राष्ट्रीय कार्यों में लगाने पर जोर दिया गया और कहा गया कि हमें समय का प्रबंधन बड़ी ही कुशलता से किए जाने की जरूरत है।

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा | जानिए वजह

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के क्षेत्रीय कार्यवाह जसवंत खत्री थे। उन्होंने  ‘समय प्रबंधन’ विषय पर अपनी बात राखी और समय की महत्ता को बहुत ही सुंदर उदाहरणों से समझाया। उन्होंने बताया हमें एक-एक करके इस तरह के कार्यों को सूचीबद्ध करना चाहिए जिन्हें हम अपने जीवन में दुबारा कभी न करें। उन्होंने बताया कि जो काम कम समय में हो सकता है उसके लिए अनावश्यक अधिक समय बर्बाद न करें। आज की युवा पीढ़ी ही नहीं वरन घर के महिला, बुजुर्गो द्वारा भी टीवी, मोबाइल, कंप्यूटर पर  निरुद्देश्य कुछ न कुछ देखते, खोजते रहना, सोशल मीडिया पर तर्क वितर्क में व्यस्त रहना, रील्स, फेस बुक, व्हाट्स ऐप आदि अनावश्यक बार-बार देखना आदि में हम हमारे मूल्यवान समय को बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें इससे बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर कोई व्यक्ति यह सामान्य रूप से कहता हुआ देखा जा सकता है कि मेरे पास समय नहीं है। उन्होंने कहा कि जब ईश्वर ने सबको समान समय प्रदान किया है तो समय होने पर भी हम समय के प्रबंधन की अकुशलता के कारण ऐसा कहते हैं। उन्होंने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि समय बचाकर उसे उचित और राष्ट्रीय कार्यों में लगाया जाए।

CGHS कार्ड को लेकर आई बड़ी अपडेट, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अब ये काम कर दिया अनिवार्य

कार्यक्रम में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष रमेशचंद् पुष्करणा, सभाध्यक्ष संपत सिंह एवं प्रदेश कार्यकारिणी के प्रमुख सदस्यों का सानिध्य प्राप्त हुआ।

प्रदेशाध्यक्ष रमेशचंद पुष्करणा ने शिक्षक संघ की सभी गतिविधियों कर्तव्य बोध, गुरु वन्दन कार्यक्रम, सदस्यता अभियान, समय के सदुपयोग पर विचार रखे। उन्होंने कार्यों के विभाजन पर भी जोर दिया और बताया कि इससे कम समय में ही बड़े परिणाम प्राप्त होते हैं। इसका एक उदाहरण उन्होंने शिक्षक संघ राष्ट्रीय की प्रथम चरण की सदस्यता के रूप में प्रस्तुत किया कि कैसे हम सबने PEEO संकुल रचना में टीम बनाकर, कार्यों का विभाजन कर इस वर्ष मात्र एक सप्ताह में सदस्यता डेढ़ लाख (पिछले सत्र के समान) के पार पहुंचा दी। शेष एक लाख भी अगले एक सप्ताह में पूर्ण करने का लक्ष्य बनाया।

कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए सभाध्यक्ष संपत सिंह ने अपने उद्बोधन में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) द्वारा इस वर्ष संस्थापक जयदेव पाठक की स्मृति में वर्ष पर्यंत्र कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष बसन्त जिन्दल  ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश संरक्षक राजनारायण शर्मा, बजरंग प्रसाद मजेजी, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष पवन पाण्डेय, जिला मंत्री मेघराज शर्मा, जयपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, अशोक कुमार शर्मा पूर्व सभाध्यक्ष, दिलीप कुमार शर्मा, चन्द्र प्रकाश शर्मा, नौरंग सहाय, सहित अनेक शिक्षक एवम् कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा | जानिए वजह

राजथान में ट्रिपल मर्डर; बुजुर्ग महिला को कुल्हाड़ी से काट डाला और 2 बच्चियों को टांके में डुबो कर मार डाला, एक घायल

CGHS कार्ड को लेकर आई बड़ी अपडेट, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अब ये काम कर दिया अनिवार्य

हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़, 125 लोगों की मौत, कई घायल | मौत का तांडव देख लोगों की कांप गई रूह

बजट सत्र से पहले IAS अफसरों के ट्रांसफर, देखें लिस्ट

RPSC: RAS मुख्य परीक्षा की डेट घोषित, इन परीक्षाओं की भी तारीख तय | जानें कब होंगी

राहुल गांधी ने संसद में हिन्दुत्व को लेकर ऐसा क्या कह दिया कि हो गया बवाल, PM मोदी तक को खड़े होकर जताना पड़ा विरोध | अमित शाह, राजनाथ ने भी जताई आपत्ति

सरकार ने पेंशन को लेकर बदला ये बड़ा नियम, EPFO के लाखों सदस्यों को मिली बड़ी राहत

सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, बंद हुआ ये चार्ज, बढ़ जाएगी इन-हैंड सैलरी

SBI के नए चेयरमैन का नाम आया सामने, FSIB ने की इनकी सिफारिश | PM मोदी लेंगे आखिरी फैसला

Good News: राजस्थान में कर्मचारियों का बढ़ा DA, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश

रतन टाटा ने मांगी मदद, ढूंढ़ रहे हैं ब्लड डोनर

लोकसभा का स्पीकर बनते ही ओम बिरला ने कह दी ऐसी बात कि कांग्रेस…

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने राजस्थान और यूपी सहित इन प्रदेशों के लॉ कॉलेजों को छात्रों को एडमिशन देने से रोका

Rajasthan News: आवासन मंडल का हर वर्ग के लिए शानदार ऑफर, 50 फीसदी तक की भारी छूट के साथ 3,339 स्वतंत्र आवास/ फ्लैट्स/ भूखंड की होगी नीलामी | जानें कहां – कितने आवास

Maternity Leave: केंद्र सरकार ने मैटरनिटी लीव के 50 साल पुराने नियम में किया बदलाव, अधिसूचना जारी | जानें डिटेल

GST कानून में होगा सबसे बड़ा संशोधन, संसद के मानसून सत्र में पेश किया जा सकता है प्रस्ताव | कंपनियों को होगा फायदा

NPS में बड़े बदलाव की तैयारी, लांच होगी नई स्कीम, रिटायरमेंट पर मिलेगा ज्यादा पैसा

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें