भरतपुर में सड़क हादसा, पुलिसकर्मी की मौत

भरतपुर 

भरतपुर शहर में सर्कुलर रोड पर एक सड़क हादसा हो गया। इसमें पुलिस के एक जवान की मौत हो गई। पुलिसकर्मी यहां जिला शस्त्रागार में कार्यरत  था।

जानकारी के अनुसार मृतक पुलिसकर्मी का नाम सुरेशचंद पुत्र चरन सिंह जाट निवासी कैलोरी है उनके साथ यह हादसा भरतपुर शहर में सर्कुलर रोड पर बाइक से जाते समय हुआ हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।  उनको तुरंत उपचार के लिए जयपुर ले गए, जहां रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतक पुलिस कर्मी सुरेशचंद्र का शव गांव लाया गया। यहां मृतक पुलिसकर्मी को सशस्त्र सलामी गार्ड ने सलामी दी और अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। 17 वर्षीय पुत्र तिमन सिंह ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। घटना से परिवार में गांव में शोक की लहर छा गई।

क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?