भुसावर सेवा शिविर में मानवता की मिसाल | भामाशाह ट्रस्ट ने 25 क्षय रोगियों को सालभर की आहार किट सौंपी

भुसावर (बृजेन्द्र व्यास )

उपखंड क्षेत्र के गांव छोंकरवाड़ा कलां की सीएचसी और गांव चैंटोली स्थित अटल सेवा केंद्र पर आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर ने शनिवार को मानवीय संवेदना की मिसाल पेश की। इस मौके पर भामाशाह रमेश चन्द गुप्ता के ट्रस्ट ऋषि किरण लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड, गांधीधाम (कच्छ, गुजरात) की ओर से क्षय रोग से पीड़ित मरीजों को दैनिक उपभोग की पूरक आहार किट वितरित की गई।

कार्यक्रम में भुसावर पंचायत समिति के विकास अधिकारी गिर्राज प्रसाद बुनकर मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व जिला प्रमुख द्वारिका प्रसाद गोयल ने की। शिविर में मौजूद वैर विधायक बहादुर सिंह कोली, उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा, पशु चिकित्सालय प्रभारी डॉ. विजय पहाड़िया, सीएचसी प्रभारी डॉ. गजेन्द्र सिंह, भामाशाह प्रतिनिधि द्वारिका प्रसाद गोयल, प्रवक्ता सुभाष बंसल, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी और पंचायत समिति भुसावर से लोकेश जैमन की उपस्थिति कार्यक्रम को खास बना गई।

ट्रस्ट प्रवक्ता सुभाष बंसल ने बताया कि कुल 25 क्षय रोगियों को चना दाल, चावल, मंगौड़ी, भुने चने, दलिया, राजमा, साबुत मूंग दाल, मिक्स दाल, प्रोटीन पाउडर और सरसों तेल सहित 11 खाद्य वस्तुओं वाली किट दी गई। यह किट प्रत्येक मरीज को अगले एक साल तक हर महीने उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके साथ ही शिविर में योजनाओं से लाभान्वित महिला व पुरुषों को पशुधन बीमा योजना के कार्ड भी बांटे गए।

गौरतलब है कि राज्य सरकार क्षय रोग उन्मूलन के लिए निक्षय योजना चला रही है और भामाशाह के इस ट्रस्ट द्वारा पिछले दो वर्षों से क्षय रोगियों के लिए यह पूरक आहार वितरण सेवा निरंतर जारी है।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

राजस्थान में बंपर प्रमोशन धमाका | RPSC ने 11,959 अधिकारियों को एक साथ पदोन्नत किया, इतिहास रचा

हिमुडा में रातों-रात बड़ा सफाया | किसके इशारे पर चली कलम? | एक आदेश से उड़ गए सैकड़ों पद

पीएनबी में 12 करोड़ का घोटाला | 40 फर्जी मुद्रा लोन और 46 ओवरड्राफ्ट खातों से गबन का पर्दाफाश, ब्रांच मैनेजर सहित दो गिरफ्तार

27 सितंबर का डबल सरप्राइज | जस्टिस शर्मा बने कार्यवाहक सीजे, जयपुर में लेंगे शपथ

डिजिटल पेमेंट में बड़ा बदलाव | अब हर ट्रांजैक्शन पर अनिवार्य होगा टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, जानें कब से लागू होगा ये नियम

रिटायरमेंट से 7 दिन पहले खुला राज | 32 साल से फर्जी डिग्री पर पढ़ा रहा था शिक्षक

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें