जयपुर
राजस्थान सरकार के गृह विभाग ने COVID-19 को लेकर NEW GUIDELINE जारी कर दी है। इस गाइडलाइन के तहत शादियों में 100 व्यक्तियों के शामिल होने की छूट दी गई है। पहले की संख्या 50 थी। अगले माह बसंत पंचमी के बड़े सावे को देखते हुए यह राहत दी गई है। सरकार ने पिछले 22 दिनों में छठी गाइडलाइन जारी की है।
नई गाइड लाइन 24 जनवरी से लागू होगी। यानि 21 से 23 जनवरी तक जो शादियां हैं उन पर 50 की पाबंदी ही लागू होगी। जन अनुशासन कर्फ्यू यानी वीकेंड कर्फ्यू भी अब सिर्फ शहरी क्षेत्रों में रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में इसे खत्म किया गया है।
होटल संचालकों को लौटानी होगी पेशगी
नई गाइड लाइन में होटल एसोसिएशन एवं संचालकों को परामर्श दिया गया है कि पूर्व की किसी बुकिंग को निरस्त किया गया है तो पूर्व में किए गए भुगतान को लौटाएं। यह निरस्तीकरण यदि कोविड के कारण होता है तो ही भुगतान वापस होगा।
1 फरवरी से चस्पा करनी होगी सूचना
1 फरवरी से सभी बाजारों, दफ्तरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को अपने यहां काम करने वालों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने की सूचना सार्वजनिक रूप से बोर्ड पर लगानी होगी। जिन दफ्तरों, बाजारों और प्रतिष्ठानों पर यह सूचना चस्पा नहीं होगी, उनके खिलाफ महामारी एक्ट में कार्रवाई होगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- इंतजार खत्म, जेब होगी भारी | इन कर्मचारियों-पेंशनर्स के DA-DR में बढ़ोतरी, एरियर भी मिलेगा
- खेत बचाओ अभियान की घंटी | मिट्टी थक रही है, खाद बढ़ रही है… किसानों को KVK ने चेताया
- BDA पर भड़के किसान, पास हुआ निंदा प्रस्ताव | बोले- हमें ‘भू-माफिया’ बताकर सरकार को गुमराह किया जा रहा, अब CM से सीधी मुलाकात की तैयारी
- TMC में ‘महाभारत’ | 60 विधायक लेकर अलग हुए बागी, ममता ने पूरी पार्टी की कमेटियां ही भंग कर दीं
- मस्टरोल के बदले ‘महीना’ मांग रहा था बाबू | 25 हजार जेब में रखते ही ACB ने दबोचा, पंचायत कार्यालय में मचा हड़कंप
- UP: जनगणना ड्यूटी के बीच शिक्षकों की दोहरी परेशानी | MDM राशन संकट और ऑनलाइन कार्यों के दबाव पर BSA को सौंपे गए दो ज्ञापन
- Bharatpur: जमीनी रंजिश ने ली जान | भतीजे ने चाचा का किया कत्ल, चक सहना गांव में सनसनी और तनाव
- होटल की खिड़कियों से छलांगें, नीचे बिछे गद्दे… और फिर चीखों का सन्नाटा | दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत
- अपना हाथ जगन्नाथ …
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
