नवनीत चौधरी वैर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

वैर

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

अभिभाषक संघ वैर के चुनावों में अध्यक्ष पद पर नवनीत चौधरी को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्होंने अपने निकटवर्ती प्रतिद्वंद्वी गुटयारी सिंह गुर्जर को 5 मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर धर्मवीर सिंह ने 12 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोहन शर्मा को पराजित किया। 

निर्वाचन अधिकारी चन्दन सिंह डागुर और सहायक निर्वाचन अधिकारी दौलत राम बैरवा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनावी दंगल में थे। जिनमें नवनीत सिंह चौधरी, गुटियारी सिंह गुर्जर एवं राजीव शर्मा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला  हुआ। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर नवनीत चौधरी ने 34 मत तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी गुटियारी सिंह को 29 मत मिले। नवनीत चौधरी 5 मतों से विजयी घोषित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर धर्मवीर सिंह को 40 मत तथा मोहन शर्मा को 28 मत प्राप्त हुए। धर्मवीर सिंह चौधरी 12 मतों से विजयी घोषित हुए। 

सचिव पद पर अजयवीर सिंह, उपाध्यक्ष पद पर महेश पाठक, पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर ताराचंद जाटव, आडीटर पद पर अशोक कुमार सैनी निर्विरोध निर्वाचित पहले ही हो चुके थे।





 

प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें  : ok@naihawa.com

 


SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS