जयपुर
अलवर के एक युवक की जयपुर में गला रेत कर हत्या कर दी गई। युवक का शव शुक्रवार को एक मकान में मिला। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। लूटपाट और अन्य पहलुओं पर फिलहाल जांच की जा रही है।
मृतक की पहचान जयनारायण के रूप में हुई है। वह मूल रुप से अलवर जिले में लालपुरा का रहने वाला था। वीकेआई थानाप्रभारी रमेश सैनी ने बताया कि वह जगदीश ठेकेदार के मार्फत जयपुर में मजदूरी के लिए करीब 10 दिन पहले आया था और विश्वकर्मा इंडस्ट्रीयल एरिया में रोड नंबर 6 डी पर एक फैक्ट्री में रहता था। यहीं दो-तीन साथी भी कमरे पर साथ रहते थे।
पुलिस के अनुसार जयनारायण और उसके साथी इंडस्ट्रीयल एरिया में ट्रक व अन्य वाहनों में सामान लोडिंग का काम करते थे। शुक्रवार सुबह 6 बजे जयनारायण कमरे से बाहर आया। उसने फैक्ट्री चौकीदार को चाय बनाने के लिए कहा। फिर बाथरुम चला गया। काफी देर तक नहीं लौटा तब उसके साथी पेमाराम, संतोष व लीलाराम ने तलाश करना शुरू कर दिया। फैक्ट्री के पीछे बने एक प्लॉट में जयनारायण लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस मृतक जयनारायण के साथियों से पूछताछ कर रही है। हत्या का मोटिव भी अभी तक सामने नहीं आया है। इससे पहले गुरुवार सवेरे गलता गेट में एक युवक की लाश पेड़ पर लटकी मिली थी। उसके परिजनों ने कई लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अक्षय तृतीया पर भुसावर में धर्म की गूंज | परशुराम जन्मोत्सव में सजेगा आस्था का भव्य उत्सव
- सैनी समाज की बड़ी पहल | भुसावर में 40 जोड़ों का सामूहिक विवाह, तैयारियां जोरों पर
- लंबे इंतजार के बाद RAS-2024 परिणाम घोषित | राजस्थान को मिले 1096 नए अफसर, यहां देखें टॉप 20 की लिस्ट
- DA Hike: केंद्र सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा, पेंशनर्स को भी लाभ
- संदिग्ध मौत पर उठा सियासी-सामाजिक तूफान | विनीत प्रकरण की जांच बदली, अब डीएसपी करेंगे पड़ताल
- चिंगारी बनी काल: भरतपुर में शॉर्ट सर्किट ने बुझा दिया पूरा घर | एक ही दिन में अनाथ हुए दो मासूम, मां-बाप दोनों की दर्दनाक मौत
- 49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव
- नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
