भरतपुर
काली बगीची चौराहे के पास स्थित राज ट्रोमा सेंटर के पास से अतिक्रमण हटाने के लिए पार्षद दीपक मुदगल ने अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन बीना महावार को दिया ज्ञापन है।
ज्ञापन में बताया गया कि राज ट्रोमा सेंटर अतिक्रमण का सेंटर बनता जा रहा है जिससे राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और छोटी छोटी दुर्घटना होना आम बात हो गई है। न केवल ट्रोमा सेंटर संचालक द्वारा अतिक्रमण किया गया, उसकी आड़ में 10 से 12 लकड़ी के खोके भी सड़क के किनारे लगवा दिए जो देर रात्रि तक जाम लगाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।
पार्षद ने लिखा कि ये समस्या अब दिनों दिन बढ़ती जा रही है इसके लिए नगर निगम आयुक्त व नगर निगम महापौर को भी पूर्व में पत्र देकर सूचित कर चुके हैं। लेकिन नगर निगम किस दबाव में चुप्पी लगाकर बैठा हुआ है।
पार्षद मुदगल ने कहा कि दो मोरा नाले पर अतिक्रमण होने से भविष्य में कभी उसकी सफाई नहीं हो पाएगी। ट्रोमा सेंटर द्वारा अतिक्रमण करने के साथ ही बाहर रखे खोके वालों को मिल रहे संरक्षण से उनके भी हौसले बुलंद हो गए हैं और फुटपाथ पर पक्का निर्माण करने लग गए हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
