कोटा में जन्माष्टमी पर सघन वृक्षारोपण | गिरिराज गुप्ता के नेतृत्व में अशोक, पीपल, बड़, कदंब सहित धार्मिक वृक्ष लगाए

कोटा 

भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर स्वामी विवेकानंद विचार संस्थान एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन की ओर से कोटा की कर्णेश्वर योजना व वन विभाग की भूमि पर सघन वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के अशोक, बड़, पीपल, बिल्वपत्र, कदंब और अर्जुन के 10 से 12 फीट ऊँचाई के बड़े पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एडवोकेट गिरिराज गुप्ता ने किया।

स्वाभिमान आंदोलन के कोटा महानगर संयोजक श्याम मनोहर हरित ने बताया कि संगठन की ओर से बीते वर्ष से कर्णेश्वर योजना और आसपास की वन विभाग भूमि पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की विशेषता यह है कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की निरंतर देखभाल की जाती है, जिसके चलते सभी पौधे स्वस्थ और बढ़िया स्थिति में हैं।

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संतुलन पर बल दिया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कस्टम कमिश्नर मांगीलाल मीणा, तेजराज सिंह, व्याख्याता सी.एल. प्रजापति, प्रहलाद गोचर, सुरेंद्र जैन, वैभव जैन, संजीव तिवारी, राकेश कौशिक, नारायण सिंह चौहान, योगेश गुप्ता, योगेश जैन, अरविंद गर्ग, पराग वधावन और रास बिहारी मीणा सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

हाईकोर्ट का वकील बना दलाल | जज के नाम पर 30 लाख की रिश्वत मांगते पकड़ा गया, बिचौलिये समेत सीबीआई ने दबोचा

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: पैसों का हर लेन-देन अपराध नहीं, पुलिस वसूली एजेंसी नहीं | जानें पूरा मामला

अब चेक का ‘कल’ नहीं… कुछ घंटों में मिलेगा पैसा | RBI ने क्लियरिंग सिस्टम में किया ये क्रांतिकारी बदलाव

OPS बहाली को लेकर संसद में सरकार का बड़ा बयान, वित्त मंत्री ने बताई ये बात

सरकार का बड़ा फैसला: CGHS मरीजों और अस्पतालों को अब इस परेशानी से मिला छुटकारा

35 जरूरी दवाएं हुईं सस्ती, दिल-डायबिटीज-इंफेक्शन के मरीजों को बड़ी राहत | देखें लिस्ट

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें