भुसावर
रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे पावन अवसर पर मुस्कान एक पहल संस्था ने भुसावर की गौशाला में सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया। संस्था की ओर से दोनों दिन गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाया गया।
संस्था के संयोजक अरविन्द मित्तल ने बताया कि “मुस्कान एक पहल” जनसहयोग से संचालित है और प्रतिदिन चिन्हित जरूरतमंद लोगों को उनके घर पर गर्म भोजन पहुँचाती है। इसके अलावा संस्था समय-समय पर कई सेवा प्रकल्प भी चलाती है, जिनमें पक्षियों के लिए दाना-पानी, गर्मियों में शीतल जल मंदिर, मूक प्राणियों के लिए पानी की टंकियां, “गाय की पहली रोटी” अभियान और असहाय लोगों का अंतिम संस्कार जैसी सेवाएं शामिल हैं।
इन्हीं सेवा प्रकल्पों की कड़ी में संस्था ने रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर गौसेवा का संकल्प निभाते हुए भुसावर गौशाला में गुड़ व हरा चारा खिलाया।
इस अवसर पर लोकेश अग्रवाल, रेणु देवी, देवेंद्र पाण्डेय और टीपू जोगी का विशेष सहयोग रहा। संस्था का कहना है कि जब भी कहीं सेवा की आवश्यकता महसूस होती है, वे तुरंत वहां सेवा के साधन लेकर पहुँच जाते हैं।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
OPS बहाली को लेकर संसद में सरकार का बड़ा बयान, वित्त मंत्री ने बताई ये बात
सरकार का बड़ा फैसला: CGHS मरीजों और अस्पतालों को अब इस परेशानी से मिला छुटकारा
35 जरूरी दवाएं हुईं सस्ती, दिल-डायबिटीज-इंफेक्शन के मरीजों को बड़ी राहत | देखें लिस्ट
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
