भरतपुर (Bharatpur) के लोहागढ़ स्टेडियम में आयोजित 5वें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में चौथे दिन बॉक्सिंग मुकाबलों में बालक व बालिका वर्ग के चैंपियन सामने आए। फाइनल मुकाबले 5 दिसम्बर को होंगे और LIVE प्रसारण दूरदर्शन स्पोर्ट्स पर जारी है।
भरतपुर (संजीव चीनिया )
भारत सरकार, राजस्थान सरकार एवं राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 5वें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का लोहागढ़ स्टेडियम, भरतपुर में भव्य आयोजन जारी है। देशभर की विश्वविद्यालयों से आए 240 खिलाड़ी, 144 ऑफिशियल—कुल 384 प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय स्तर के इस महाकुंभ को और अधिक रोमांचक बना दिया है।
अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी ने बताया कि गुरुवार को प्रतियोगिता के चौथे दिवस बालक एवं बालिका वर्ग के विभिन्न वजन वर्गों में चैंपियनों के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिली।
स्टेडियम में पर्यटन विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए, जिसने माहौल में रंग भर दिए।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार, 5 दिसम्बर को बॉक्सिंग के फाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। विजेताओं को पदक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
विशेष बात—फाइनल मुकाबलों का LIVE प्रसारण दूरदर्शन स्पोर्ट्स पर किया जा रहा है।
मुकाबलों के परिणाम
बालक वर्ग विजेता
- 48–51 किग्रा: मुकेश (एल.एस.ऐ.यू.पी)
- 51–54 किग्रा: सौरभ (एन.यू.आर.)
- 54–57 किग्रा: पंकज सिंह (एच.एन.बी.एस.पी.)
- 57–60 किग्रा: आशीष कुमार (जी.के.यू.)
- 60–63.5 किग्रा: सचिन (बी.एम.यू.)
- 63.5–67 किग्रा: अंकित (जी.जे.यू.एस.टी.)
- 67–71 किग्रा: नवीन (जी.के.यू.)
- 71–75 किग्रा: विकास (जी.के.यू.)
- 75–80 किग्रा: कबीर पंडित (टी.एम.बी.एस.पी.)
- 80–86 किग्रा: युवराज (आई.जी.यू.)
- 86–92 किग्रा: बोबिन चौहान (जी.के.यू.)
- 92+ किग्रा: रिदम (सी.टी.यू.)
बालिका वर्ग विजेता
- 45–48 किग्रा: भारती (एम.डी.यू.आर.)
- 48–50 किग्रा: खुशी दीपक जादव (डी.बी.ए.एम.यू.)
- 50–52 किग्रा: देविका (एस.पी.पी.यू.)
- 52–54 किग्रा: रूचिका (सी.बी.एल.यू.बी.)
- 54–57 किग्रा: विनका (के.यू.के.)
- 57–60 किग्रा: निकिता (एस.एस.जे.यू.)
- 60–63 किग्रा: निशा (के.बी.सी.एन.एम.)
- 63–66 किग्रा: ललिता (जी.के.यू.)
- 66–70 किग्रा: स्नेह (जी.के.यू.)
- 70–75 किग्रा: निशा कुमारी (सी.बी.एल.यू.बी.)
- 75–81 किग्रा: नैना (बी.एम.यू.)
- 81+ किग्रा: वंशिका गौस्वामी (एच.पी.यू.एस.एच.)
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
