खाकी की जेब में रंगे नोट… तभी आ धमकी ACB, 20 हजार लेते कांस्टेबल धरा गया, SI फरार

जोधपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई। राजीव गांधी नगर थाने का कांस्टेबल 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, जबकि SI कार्रवाई की भनक लगते ही फरार।

जोधपुर 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जोधपुर में एक चौंकाने वाली और फिल्मी अंदाज़ की कार्रवाई करते हुए पुलिस महकमे की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस थाना राजीव गांधी नगर, जोधपुर कमिश्नरेट में तैनात कांस्टेबल भविष्य कुमार को ACB टीम ने 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया, जबकि प्रकरण में शामिल उप निरीक्षक प्रेमनाथ कार्रवाई की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया।

रिटायरमेंट से पहले छक्कों की बरसात!| सुप्रीम कोर्ट की दो-टूक टिप्पणी—जज आख़िरी दिनों में क्रिकेट खेलने न उतरें

ACB महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि ACB चौकी (विशेष इकाई) जोधपुर को एक शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ग्राम चौखा में एक कब्जा-शुदा किराये के मकान में रह रहा है। उक्त मकान को लेकर मकान मालिक भभूताराम और सागर गहलोत के बीच विवाद चल रहा है।

इस विवाद के चलते सागर गहलोत द्वारा भभूताराम एवं परिवादी के पुत्र के खिलाफ पुलिस थाना राजीव गांधी नगर में एफआईआर दर्ज करवाई गई। शिकायत के अनुसार, इस मामले को लेकर उप निरीक्षक प्रेमनाथ और कांस्टेबल भविष्य कुमार ने परिवादी को थाने बुलाया और सागर गहलोत को धमकाने का आरोप लगाते हुए मुकदमे में परिवादी का नाम जोड़कर फंसाने और गिरफ्तार करने की धमकी दी।

इतना ही नहीं, आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने मुकदमे से नाम हटाने के बदले 30,000 रुपये रिश्वत की मांग कर परिवादी को लगातार परेशान किया। शिकायत का सत्यापन करवाने के बाद ACB ने जाल बिछाया।

ट्रैप के दौरान कांस्टेबल भविष्य कुमार को पुलिस थाना राजीव गांधी नगर के सामने ही परिवादी की गाड़ी में बैठकर 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए ACB टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर, उप निरीक्षक प्रेमनाथ को जैसे ही कार्रवाई की भनक लगी, वह मौके से फरार हो गया। ACB उसकी तलाश में जुटी हुई है।

फिलहाल गिरफ्तार कांस्टेबल से गहन पूछताछ की जा रही है। ACB की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

रिटायरमेंट से पहले छक्कों की बरसात!| सुप्रीम कोर्ट की दो-टूक टिप्पणी—जज आख़िरी दिनों में क्रिकेट खेलने न उतरें

सरकारी फाइल से निकला राहत का फैसला, अनुकंपा नौकरी के बदल दिए नियम | प्रमोशन को लेकर भी जारी हुए ये आदेश

रिटायरमेंट फंड पर अब आपकी पकड़ | PFRDA ने NPS के नियम पलट दिए, सब्सक्राइबर फायदे में

ना चूल्हा, ना अकेलापन | गुजरात का वह गांव जहां पूरा जीवन एक ही रसोई के इर्द-गिर्द धड़कता है

2026 में कौन-सा त्योहार कब पड़ेगा, जानिए महीना-दर-महीना पूरा शेड्यूल

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।