बंदरों के आतंक से जयंती नगर कॉलोनी और शहरवासी भयभीत

भरतपुर 

बंदरों के आतंक से भरतपुर शहरवासी भयभीत हैं। शहर की अधिकांश कॉलोनियों, मोहल्लों आदि में बंदरों का आतंक किसी से छुपा नहीं है और शहर में विभिन्न कॉलोनी से बंदरों को आतंक मुक्त करने में नगर निगम नाकाम साबित हो रहा है।

चलो, आज कुछ अच्छा करते हैं…

बंदरों के आतंक से जयंती नगर कॉलोनी भी अछूती नहीं है। जयंती नगर कॉलोनीवासी काफी समय बंदरों से परेशान हैं। स्थिति यह है कि रात हो या दिन 24 घंटे जयंती नगर कॉलोनी में बंदरों  का समूह जमीन से लेकर छतों तक विचरण करता रहता है। बंदरों का समूह घरों में  प्रवेश कर नुकसान पहुंचाने की ताक में रहता  है औऱ  मौका मिलते ही खाने पीने की चीजों को उठा ले जाता है। इस कारण कॉलोनी की बुजुर्गों, महिला, बच्चों में काफी भय व्याप्त है। छोटी-मोटी घटना तो आए दिन होती ही रहती है। परंतु नगर निगम प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

जयंती नगर के साथ भरतपुर के विभिन्न कॉलोनी में बंदरों को पकड़ कर उचित स्थान पर छोड़ देने की व्यवस्था करने की मांग लोगों ने की है। यदि अभी गंभीरता पूर्वक  विचार नहीं किया गया तो आने वाले समय बंदरों  का आतंक चरम पर होगा। साथ ही डीएफओ भी बंदरों के आतंक से अनभिज्ञ हैं। सही तो यह है कि वन विभाग को भी चाहिए कि वह बंदरों को समूह में पकड़ जंगलों में उचित  स्थान पर छोड़े।

नई हवा’ की  खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं। 

चलो, आज कुछ अच्छा करते हैं…