जयपुर
UDH मंत्री शांति धारीवाल के आश्वासन के बाद जयपुर JDA के 287 JEN ने अपनी हड़ताल गुरूवार को स्थगित कर दी। ये JEN सरकार से पदोन्नति की मांग कर रहे थे। उनके समर्थन में JDA के AEN भी इस हड़ताल में शामिल हो गए थे।
नगरीय विकास विभाग के इन कनिष्ठ अभियंताओं की पदोन्नति में विभिन्न मांगों को लेकर चली आ रही हड़ताल का आज आठवां दिन था। उनकी हड़ताल के कारण जयपुर शहर के विकास कार्य ठप हो गए थे।
काम प्रभावित होने के बाद UDH मंत्री शांति धारीवाल ने आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया और सभी मांगों पर पूर्णतयाः सहमति देते तुरंत ही संयुक्त शासन सचिव-तृतीय अवधेश सिंह एवं विशिष्ट सचिव नवीन सक्सेना को फोन कर प्रतिनिधिमण्डल की मांगों पर चाही गई शिथिलता को तुरन्त देने और दिनांक 20.11.2021 तक पदोन्नति करने के निर्देश दिए।
मांगें मानने पर आंदोलनकारियों ने UDH मंत्री शांति धारीवाल का आभार जताया व कार्य बहिष्कार को वापिस लेते हुए हड़ताल को स्थगित कर दिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
