सस्ती दवाओं का सच लोगों तक पहुँचना जरूरी | जन औषधि दिवस पर जयपुर में राज्य स्तरीय समारोह, जागरूकता बढ़ाने का आह्वान

Jaipur। सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं को आम लोगों तक पहुँचाने के लिए जन औषधि योजना के प्रति व्यापक जन जागरूकता जरूरी है। जागरूकता बढ़ेगी तो ही जरूरतमंदों को इस योजना का वास्तविक लाभ मिल सकेगा। यह बात खाद्य एवं औषधि विभाग के पूर्व अतिरिक्त आयुक्त Pankaj Ojha ने शनिवार को जन औषधि दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कही।

रेट्रोस्पेक्टिव प्रमोशन पर ‘नो वर्क नो पे’ नहीं चलेगा | हाईकोर्ट बोला—अफसरों की गलती का खामियाजा कर्मचारी क्यों भुगते?

एमआई रोड स्थित एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न संगठन और जन सरोकार से जुड़ी संस्थाएं यदि आगे आएँ तो जन औषधि योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि कई फार्मा कंपनियां अपने व्यावसायिक हितों के कारण जेनेरिक दवाओं को लेकर भ्रामक प्रचार करती हैं, जबकि जन औषधि केंद्रों पर मिलने वाली ब्रांडेड क्वालिटी जेनेरिक दवाएं न केवल सस्ती हैं बल्कि उनकी गुणवत्ता भी किसी ब्रांडेड दवा से कम नहीं होती।

समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार और देश के सबसे बड़े जन औषधि केंद्र के संचालक Chandu Sharma ने की। कार्यक्रम में AIIMS Jodhpur के डॉक्टर Surjeet Singh विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद Giriraj Gupta ने किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले जन औषधि केंद्रों को शील्ड देकर सम्मानित भी किया गया।

समारोह में Pharmaceuticals and Medical Devices Bureau of India के सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर और स्टेट नोडल हेड Divyanshu Sharma तथा Saurabh Bhargava ने अतिथियों का स्वागत किया और जन औषधि योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में राज्यभर से बड़ी संख्या में जन औषधि केंद्रों के संचालक भी शामिल हुए।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

रेलवे के ‘कमाऊ मंडल’ में घूस का खेल पकड़ा गया | 50 हजार की रिश्वत लेते ही सीबीआई ने दबोचा वरिष्ठ अभियंता, DRM ऑफिस में मचा हड़कंप

खून की कमी चुपचाप वार करती है | आयरन की गोली बेअसर क्यों? आदतें बदलें, हीमोग्लोबिन खुद बढ़ेगा

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।