भरतपुर (Bharatpur) में अधिवक्ता परिषद राजस्थान (rajasthan adhivakta parishad) की जिला इकाई ने न्यायालय परिसर में एकत्रित होकर हिंदू नव वर्ष के अवसर पर अधिवक्ताओं और आमजन को नव संवत्सर की शुभकामनाएं दीं।
भरतपुर
हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर अधिवक्ता परिषद राजस्थान, जयपुर प्रांत की जिला भरतपुर इकाई ने न्यायालय परिसर के समक्ष एकत्रित होकर नव संवत्सर का स्वागत किया और सभी अधिवक्ताओं तथा उपस्थित जनों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कैब में डर लगे तो दबाइए SOS | जयपुर पुलिस से जुड़ी ओला कैब, बटन दबते ही लोकेशन के साथ पहुंचेगी पुलिस
अचानक क्यों निलंबित कर दिए गए एडीजे? | छह मामलों की जांच के बीच हाईकोर्ट की सख्त कार्रवाई
इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संस्कृति और परंपराओं के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने नव वर्ष को नए संकल्प, सकारात्मकता और समाजहित के कार्यों के साथ मनाने का संदेश दिया।
इस मौके पर अधिवक्ता परिषद राजस्थान के जयपुर प्रांत के प्रवेश मंत्री चंद्र किशोर भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ ऋषिपाल तिवारी, लेखराज भारद्वाज, संतोषी लाल गर्ग, यादवेंद्र गुप्ता, नरेश सिंघल, मुकेश कुशवाहा, राधेश्याम जादौन, सुंदर सिंह, अनुज एडवोकेट सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर हिंदू नव वर्ष के शुभारंभ पर एक-दूसरे को बधाई दी और मंगलमय वर्ष की कामना की।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
एटीएम से मिलेंगे अब छुट्टे पैसे | ₹10, ₹20 और ₹50 के नोट निकालने की नई सुविधा शुरू
समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
