राजस्थान सरकार ने जारी किया वर्ष 2022 का कैलेंडर, मिलेंगे 31 सार्वजनिक अवकाश, यहां देखिए पूरी सूची

जयपुर 

राजस्थान सरकार ने अगले साल यानी 2022 का कैलेण्डर जारी कर दिया है। 2022 में सरकारी कर्मचारियों 31 सार्वजनिक अवकाश मिलेंगे। वहीं 21 ऐच्छिक अवकाश होंगे। कमर्चारियों और अधिकारियों को होली पर 4 तो दीपावली पर 5 दिन का अवकाश मिलेगा।

सामान्य प्रशासन विभाग (Department of General Administration) जीएडी (GAD) की ओर से जारी कैलेंडर  के अनुसार कर्मचारियों को 21 ऐच्छिक अवकाशों में से 2 अवकाश लेने की ही सुविधा मिलेगी।

इस कैलेंडर के तहत 8 बार ऐसा मौके आएंगे जब सोमवार या गुरुवार – शुक्रवार का अवकाश वीकेंड के साथ पड़ेगा। जिससे सरकारी कर्मियों को 1 साथ 3-4 अवकाश मिलेगा। होली गुरुवार और धुलंडी शुक्रवार को होने की स्थिति में होली पर 4 दिन का अवकाश मिलेगा तो दीपावली पर  लक्ष्मी पूजन सोमवार और गोवर्धन पूजन मंगलवार और भाई दूज बुधवार को होने की स्थिति में पांच दिन की छुट्टी मिलेगी।

इसके अलावा 15 अप्रेल  गुड फ्राइडे शुक्रवार, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस सोमवार, 19 अगस्त कृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार, 5 सितंबर को रामदेव और तेजा दशमी शुक्रवार, 26 सितंबर को नवरात्र स्थापना सोमवार, 3 अक्टूबर दुर्गा अष्टमी सोमवार, 24 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन और 25 अक्टूबर गोवर्धन पूजन और 26 अक्टूबर भाई दूज का अवकाश मिलेगा।

शनिवार रविवार के दिन आई सरकारी छुट्टी
7 ऐसे मौके आए  हैं, जब सरकारी छुट्टी शनिवार रविवार के दिन आई है। जिससे  1 दिन की छुट्टी का नुकसान होगा। सरकारी कर्मचारियों को ऐच्छिक अवकाशों में से 2 अवकाशों के ही उपभोग की इजाजत होगी। साथ ही मुस्लिम अवकाश का निर्धारण चन्द्रमा दिखने के आधार पर ही होगा।

क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?