Dausa News: श्रीमद्भागवत कथा के दौरान उल्लास के साथ मनाया गोवर्धन पूजन का उत्सव

दौसा 

राजस्थान में दौसा की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी गुप्तेश्वर रोड में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक आचार्य पवन सारस्वत रूनकता आगरा ने गोवर्धन लीला के साथ भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाया। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के नामकरण और पूतना वध के साथ माखनचोरी की लीलाओं का वर्णन सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।

वट वृक्ष…

कथावाचक पवन आचार्य ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं से जहां कंस के भेजे विभिन्न राक्षसों का संहार किया, वहीं ब्रज के लोगों को आनंद प्रदान किया। कथा के दौरान भगवान गिरिराज पर्वत को उठाते हुए सुंदर झांकी सजाई गई। इस दौरान भजनों पर श्रद्धालु देर तक नाचते रहे। प्रसंग में बताया गया कि इंद्र को अपनी सत्ता और शक्ति पर घमंड हो गया था। उसका गर्व दूर करने के लिए भगवान ने ब्रज मंडल में इंद्र की पूजा बंद कर गोवर्धन की पूजा शुरू करा दी। इससे गुस्साए इंद्र ने ब्रज मंडल पर भारी बरसात कराई। प्रलय से लोगों को बचाने के लिए भगवान ने कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया। सात दिनों के बाद इंद्र को अपनी भूल का एहसास हुआ।

इस मौके पर गोवर्धन लीला की झांकी भी सजाई गई। कथा के दौरान गोवर्धन पूजन का उत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। भागवत आरती में रमेश चंद शर्मा, भगवान अग्रवाल, राम अवतार गौतम, अशोक शर्मा, कुमारपाल, श्री कृष्ण शर्मा, हिमांशु शर्मा आदि मौजूद रहे।

नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

वट वृक्ष…

भजनलाल सरकार का अहम फैसला, RSSB के अफसर-कर्मचारी संवर्ग के सेवा नियमों की खुली राह

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं को मिलेगा 50 प्रतिशत आरक्षण

NSA Ajit Doval: अजित डोभाल लगातार फिर बने NSA, पीके मिश्र भी बने रहेंगे पीएम मोदी के प्रधान सचिव | यहां देखें प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों की पूरी लिस्ट

गहलोत सरकार के समय बने नए जिलों और संभागों की होगी समीक्षा, हो सकता है फिर से पुनर्गठन | समिति गठित

University Admission: अब स्टूडेंट्स कॉलेज-यूनिवर्सिटी में साल में दो बार ले सकेंगे एडमिशन, UGC ने दी मंजूरी

बैंक कर्मचारियों को तोहफा, DA Hike का ऐलान | जानें 5-डे वीक पर क्या है अपडेट

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें