जयपुर
राष्ट्रीय सिख संगत के अखिल भारतीय अध्यक्ष गुरुचरण सिंह गिल ने स्वतंत्रता सेनानी और लोक परिषद् के संस्थापक अध्यक्ष तथा सीनियर अधिवक्ता गोपाल राम भावडा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और कहा कि भावडा एक संवेदनशील राजनीतिज्ञ, सतत् सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता, योग्य अधिवक्ता तथा सिद्धांतवादी थे।
गिल ने कहा कि भावडा का जाना एक खालीपन छोड़ गया है जिसकी पूर्ति असंभव है। उन्होंने कहा कि गोपालराम भावडा ने अनेक उभरती प्रतिभाओं का सम्मान किया और उन्हें प्रकाश में लाए। गिल ने कहा कि भावडा का मेरे प्रति स्नेह और विश्वास मेरी अमूल्य निधि है। उन्होंने ईश्वर से भावडा के परिवार को यह कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि हम सब, विशेषकर भरतपुर जिले के लोगों को उनके पद चिन्हों पर चलने और उनकी याद को अमर बनाए रखने के लिए हमें प्रेरणा मिलती रहेगी।
ये भी पढ़ें
- जयपुर में डॉक्टर की गिरफ्तारी से बवाल: राजस्थान में 24 घंटे निजी अस्पताल बंद | इमरजेंसी तक रोकने का फैसला
- राजस्थान पुलिस में फेरबदल: RPS अफसरों के तबादले | जयपुर में बड़ा रीशफल; देखें पूरी लिस्ट
- भरतपुर में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या: आर.डी. गर्ल्स कॉलेज में श्रद्धांजलि और विचारों की गूंज | ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो’ का संदेश
- जयपुर कॉलेज में अंबेडकर जयंती पर विचारों की गूंज: संगोष्ठी से ऑनलाइन क्विज तक छात्राओं की सक्रिय भागीदारी | कई प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह
- भरतपुर में 15 दिन का फ्री क्रिकेट कैंप: 20 अप्रैल से ट्रेनिंग शुरू | BCCI मान्यता प्राप्त कोच देंगे टिप्स, बिना कैंप नहीं मिलेगा टीम में मौका
