जयपुर
रीट पेपर लीक प्रकरण में राजस्थान एसओजी ने मास्टर माइंड बत्तीलाल मीणा को उसके साथी शिवदास उर्फ शिवा समेत उत्तराखंड के केदारनाथ से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले उसकी लोकेशन MP की बताई जा रही थी। एसओजी दोनों आरोपियों को जयपुर लेकर आ रही है।
एसओजी काफी लंबे समय से बत्तीलाल की तलाश में जुटी थी और उसे गिरफ्तार करने के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर दबिश दी गई लेकिन सुराग नहीं मिला था। बत्तीलाल की तलाश में जुटी एसओजी के पुलिस निरीक्षक मोहन पोसवाल को बत्तीलाल के उत्तराखंड में छिपे होने की सूचना मिली।
तीन दिन तक उत्तराखंड में ट्रैक करती रही SOG
एसओजी तीन दिन तक उत्तराखंड में बत्तीलाल मीना को ट्रैक करती रही। पुलिस निरीक्षक मोहन पोसवाल के नेतृत्व में टीम को रविवार शाम को उत्तराखंड में बत्तीलाल को ट्रैक किया और केदारनाथ से टीम ने बत्तीलाल और उसके साथी शिवदास उर्फ शिवा को दबोच लिया। SOG की टीम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उत्तराखंड से जयपुर के लिए रवाना हुई है।
कांग्रेस का कार्यकर्त्ता है बत्तीलाल
करीब 23 साल का बत्ती लाल मीना कांग्रेस का कार्यकर्त्ता है और मंत्रियों से अच्छे सम्बन्ध हैं। इसका भाई भी ग्वालियर से पकड़ा गया है। बत्तीलाल मीणा के भाजपा नेताओं के साथ नजदीकी सम्बन्ध भी सामने आए हैं। बत्तीलाल सवाईमाधोपुर जिले के ऐचर का रहने वाला है।
15 दिन से मास्टर माइंड को खोज रही थी SOG
रीट का पेपर लीक करने के मामले में फरार चल रहे मास्टर माइंड बत्तीलाल मीणा की एसओजी की टीम 15 दिन से तलाश कर रही थी। तलाश के लिए एसओजी की 4 टीमें व दाैसा, सवाई माधाेपुर पुलिस की टीमें तलाश के लिए राजस्थान से बाहर भेजी गई थी। अब तक की एसओजी की जांच में मास्टर माइंड बत्तीलाल के द्वारा ही पेपर लीक करने की बात सामने आई है।
अब तक 15 गिरफ्तार
रीट भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में अब तक एसओजी कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गैंग के सरगना बत्तीलाल की गिरफ्तारी के बाद अब इस पूरे प्रकरण में अनेक चौंकाने वाले खुलासे होने और गिरोह से जुड़े हुए कुछ अन्य सदस्यों के गिरफ्तार होने की संभावना है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
- सूरज को निगल गई रेत की दीवार | दोपहर में छाया ऐसा अंधेरा कि गाड़ियों को जलानी पड़ी हेडलाइट | देखें ये वीडियो
