भरतपुर में दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती पर संगोष्ठी | मंत्री जवाहर सिंह बेडम बोले– उनका जीवन राष्ट्रहित के लिए समर्पित था

भरतपुर 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच (Pandit Deendayal Upadhyay Smrti Manch), जिला भरतपुर की ओर से रविवार को संगिनी गार्डन मैरिज होम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम रहे। अध्यक्षता मंच के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह जघीना ने की।

रिटायरमेंट से 7 दिन पहले खुला राज | 32 साल से फर्जी डिग्री पर पढ़ा रहा था शिक्षक

विशिष्ट अतिथि के तौर पर डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश दिगंबर सिंह, बयाना-रूपवास विधायक डॉ. ऋतु बनावत, भाजपा पूर्व प्रदेश मंत्री गिरधारी तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा एवं मंच के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र गोयल मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का साफा, पटका और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत हुआ।

अतिथियों के विचार

  • जवाहर सिंह बेडम ने कहा – “पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन गरीबों और राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अंत्योदय और एकात्म मानववाद की स्थापना कर भारत को नई दिशा दी।”

  • डॉ. शैलेश दिगंबर सिंह बोले – “आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, यह पंडित जी के बीज रूप में किए गए कार्यों का ही परिणाम है।”

  • डॉ. ऋतु बनावत ने कहा – “उपाध्याय जी का अंत्योदय सिद्धांत आज भी जनकल्याण के लिए सबसे प्रासंगिक है।”

भाजपा नेताओं गिरधारी तिवारी, शिवानी दायमा और नरेंद्र गोयल ने कहा कि राजनीति में सुचिता और समाज के अंतिम पायदान तक सुविधा पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सम्मान समारोह

इस अवसर पर समाजसेवा में योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया।

  • पर्यावरण संरक्षण – राहुल मदेरणा व हर्ष सिंघल

  • महिला सशक्तिकरण व आत्मरक्षा – ओकार पंचोली (डायरेक्टर, कराटियंस स्कूल राजस्थान)

विशेष उपस्थिति

महंत बाबा कल्याणदास, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल, मनोज भारद्वाज सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री (युवा) संतोष चतुर्वेदी ने किया और समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

रिटायरमेंट से 7 दिन पहले खुला राज | 32 साल से फर्जी डिग्री पर पढ़ा रहा था शिक्षक

रेलवे कर्मियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा | 10.9 लाख कर्मचारियों को मिलेगा इतने दिन का बोनस, सरकार पर 1,866 करोड़ का भार

हैदराबाद यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में ABVP की ऐतिहासिक जीत | NSUI उम्मीदवार NOTA से भी पीछे, वामपंथी गढ़ टूटा

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें