दौसा
राजस्थान की राजधानी जयपुर से सटे दौसा जिले में कोरोना संक्रमण आहिस्ता-आहिस्ता पैर पसार रहा है। रविवार को जिले में कोरोना के 95 नए केस सामने आए। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस का कुल आंकड़ा 687 पहुंच गया है।
चिकित्सा विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में कमोबेश सौ के आसपास कोरोना केस मिल रहे हैं। रविवार को 701 सेम्पल की जांच में 95 संक्रमित मिले हैं। आज दौसा में सर्वाधिक 38 केस लालसोट में मिले जबकि बांदीकुई में 19, दौसा शहर में 18, महुवा में 6, सिकराय में 5 व दौसा ग्रामीण में 9 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
40 मरीज रिकवर
आज जिले में 40 कोरोना मरीज रिकवर भी रिकवर हुए। जिला अस्पताल में अभी तक एक भी कोविड संक्रमित नहीं है। दौसा जिले के 2 मरीजों का जयपुर में इलाज चल रहा है।
दौसा में कहां -कितने एक्टिव केस
लालसोट में 205, दौसा में 169, महुवा में 148, बांदीकुई में 93 व सिकराय में 72 । इनमें शहरी क्षेत्रों में 329 व ग्रामीण में 358 केस हैं। चिकित्सा विभाग की सूचना के अनुसार रिकवरी रेट शहरी क्षेत्रों में 92.58 व ग्रामीण में 95.84 फीसदी है, जबकि जिले की रिकवरी रेट 94.77 फीसदी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- इंतजार खत्म, जेब होगी भारी | इन कर्मचारियों-पेंशनर्स के DA-DR में बढ़ोतरी, एरियर भी मिलेगा
- खेत बचाओ अभियान की घंटी | मिट्टी थक रही है, खाद बढ़ रही है… किसानों को KVK ने चेताया
- BDA पर भड़के किसान, पास हुआ निंदा प्रस्ताव | बोले- हमें ‘भू-माफिया’ बताकर सरकार को गुमराह किया जा रहा, अब CM से सीधी मुलाकात की तैयारी
- TMC में ‘महाभारत’ | 60 विधायक लेकर अलग हुए बागी, ममता ने पूरी पार्टी की कमेटियां ही भंग कर दीं
- मस्टरोल के बदले ‘महीना’ मांग रहा था बाबू | 25 हजार जेब में रखते ही ACB ने दबोचा, पंचायत कार्यालय में मचा हड़कंप
- UP: जनगणना ड्यूटी के बीच शिक्षकों की दोहरी परेशानी | MDM राशन संकट और ऑनलाइन कार्यों के दबाव पर BSA को सौंपे गए दो ज्ञापन
- Bharatpur: जमीनी रंजिश ने ली जान | भतीजे ने चाचा का किया कत्ल, चक सहना गांव में सनसनी और तनाव
- होटल की खिड़कियों से छलांगें, नीचे बिछे गद्दे… और फिर चीखों का सन्नाटा | दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत
- अपना हाथ जगन्नाथ …
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
