भरतपुर
जम्मू कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) में तैनात भरतपुर जिले के एक CRPF के जवान ने पहले पुलिस को सूचना दी ‘मैं आत्महत्या कर रहा हूं’ फिर इसके बाद उसने ड्यूटी के दौरान ही अपनी राइफल से खुद को गोली मार ली। जवान की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारम्भिक सूचनाओं के अनुसार पारिवारिक कलह आत्महत्या की वजह बताई गई है।
मृतक CRPF के जवान का नाम भूपेंद्र सिंह है और वह भुसावर थाना क्षेत्र के गांव पथैना का रहने वाला था। भूपेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर सोमवार शाम तक गांव पहुंचेगा। जवान 5 पेज का एक सुसाइड नोट भी लिखकर छोड़ गया है।
सीआरपीएफ (CRPF) जवान भूपेंद्र सिंह जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के पुलवामा जिले के अवंतिपुरा क्षेत्र में लेथापोरा में तैनात था। रविवार को दिन में ड्यूटी करने के बाद शाम को गार्ड रूम में था। आधी रात के बाद सीआरपीएफ जवान भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को फोन कर आत्महत्या करने की सूचना दी। जिसके तुरंत बाद पुलिस ने सीआरपीएफ कंट्रोल को सूचना दी, लेकिन जब तक सीआरपीएफ के अधिकारी एवं अन्य जवान गार्ड रूम तक पहुंचते तब तक भूपेंद्र सिंह ने खुद की राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
जवान के परिवार में पत्नी के अलावा 13 साल की बेटी और 10 साल का एक बेटा है। जवान 21 नवंबर से छुट्टी पर गांव आने वाला था। प्रारम्भिक खबरों के अनुसार जवान भूपेंद्र सिंह पारिवारिक कलह से परेशान था। भूपेंद्र सिंह ने 5 पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अब ट्रेन में प्यास बुझाना हुआ सस्ता | रेलवे ने बोतलबंद पानी की कीमतों में किया बड़ा बदलाव, जानिए नई दरें
- SDM के बाद अब तहसीलदार रंगे हाथ पकड़ा गया | नामांतरण खोलने के लिए मांगे थे 1 लाख, 80 हजार लेते ही एसीबी ने दबोचा
- SDM का काला खेल | रिश्वत की रकम गिन रहा था अफसर, तभी ACB ने दबोच लिया, रीडर भी गिरफ्तार | ₹1,50,000 की डिमांड, 80 हजार लेते हुए पकड़े गए
- अंशु डागुर और जेपी अटवाल का अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में चयन
- लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर का बचत जागरूकता टॉक शो | विशेषज्ञ अजय शर्मा ने समझाया निवेश का महत्व
- भरतपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती की तैयारियां तेज़ | संगोष्ठी में जुटेंगे दिग्गज नेता और जनसंघ कार्यकर्ता
- Bharatpur: सेवा पखवाड़े में भाजपा का विशेष सफाई अभियान | श्री मदन मोहन मंदिर में जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा ने दिया स्वच्छ भारत का संदेश
- DUSU चुनाव 2025 में ABVP का परचम | आर्यन मान बने प्रेसिडेंट, NSUI को मिला सिर्फ एक पद
- भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक | कर्मचारियों के हक में आया ऐसा फैसला, अब तक नहीं हुआ था ऐसा बदलाव | जानें; सरकार ने और क्या किए बड़े फैसले
- बीकानेर में रिश्तों का कत्ल | भतीजे ने की पूर्व सरपंच की गला रेतकर हत्या, गांव में मचा कोहराम