करौली
राजस्थान में भरतपुर जिले के निवासी एक कांस्टेबल की राजस्थान के ही करौली जिले में ही पत्थर मार कर उस समय हत्या कर दी गई जब वह लॉकडाउन गाइड की पालना कराने मौके पर गया था।थाने से आधा किमी दूर हुई इस वारदात में कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।
भरतपुर निवासी यह कांस्टेबल करौली के मंडरायल में तैनात था। मृतक कांस्टेबल का नाम गोकलेश शर्मा है। वह मंडरायल कस्बे में सब्जी मंडी के पास एक खुली हुई दुकान को बंद करने अपने एक अन्य साथी कांस्टेबल के साथ दुकान को बंद कराने के लिए बाजार में पहुंचा था। वहां दुकान पर पहले से ही घात लगाकर बैठे एक बदमाश ने कांस्टेबल गोकुलेश शर्मा के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। इससे उसकी वहीं पर मौत हो गई। उसके साथी पुलिसकर्मी ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बदमाश गोलकेश पर हमला कर चुका था। पुलिसकर्मी व बदमाश की रंजिश चल रही थी। घटना की सूचना पाकर एसपी मृदुल कच्छावा मौके पर पहुंचे। इसके बाद सोमवार सुबह मृतक पुलिसकर्मी का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें
- लंबे इंतजार के बाद RAS-2024 परिणाम घोषित | राजस्थान को मिले 1096 नए अफसर, यहां देखें टॉप 20 की लिस्ट
- DA Hike: केंद्र सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा, पेंशनर्स को भी लाभ
- संदिग्ध मौत पर उठा सियासी-सामाजिक तूफान | विनीत प्रकरण की जांच बदली, अब डीएसपी करेंगे पड़ताल
- चिंगारी बनी काल: भरतपुर में शॉर्ट सर्किट ने बुझा दिया पूरा घर | एक ही दिन में अनाथ हुए दो मासूम, मां-बाप दोनों की दर्दनाक मौत
- 49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव
- नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
