भरतपुर
बाल अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 द्वारा महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, त्योंगा (भरतपुर) में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति और बच्चों के खिलाफ होने वाले अन्य अपराधों पर बच्चों को जागरूक करना था।
PNB का नया घोटाला: क्या बैंकिंग सिस्टम में सुधार की जरूरत है?
इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अमित अवस्थी ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन कोऑर्डिनेटर प्रेमराज परनामी के नेतृत्व में इस अभियान को संचालित किया गया। बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया गया और बताया गया कि यदि कोई बच्चा किसी भी प्रकार की मुसीबत में हो, तो वह 1098 नंबर पर कॉल कर मदद प्राप्त कर सकता है।
चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर शंकरदयाल ने बच्चों को बाल विवाह से होने वाले दुष्प्रभावों पर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि बाल विवाह से बच्चों का शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास प्रभावित होता है और इससे कई सामाजिक व स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
इसके अलावा, बाल तस्करी और बाल भिक्षावृत्ति जैसे गंभीर मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। टीम ने बताया कि बच्चों को कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी होनी चाहिए, जिससे वे किसी भी प्रकार की हिंसा, शोषण और उत्पीड़न से बच सकें। इस दौरान बच्चों को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में वे चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस कंट्रोल रूम 100 या 112 पर कॉल कर सकते हैं।
बाल अधिकारिता विभाग भरतपुर के अधीन संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 जिले के विभिन्न विद्यालयों में बाल सुरक्षा एवं संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर रही है, ताकि अधिक से अधिक बच्चों तक यह संदेश पहुंचाया जा सके।
इस अवसर पर संरक्षण अधिकारी योगेश पाठक, वरिष्ठ सहायक दुर्गेश पचौरी, विकास चतुर्वेदी, विद्यालय के प्रधानाचार्य मान सिंह सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जागरूकता से जुड़ी जानकारियों को आत्मसात किया।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
PNB का नया घोटाला: क्या बैंकिंग सिस्टम में सुधार की जरूरत है?
PNB में सामने आया ₹270 करोड़ का नया घोटाला, शेयरों में हलचल, निवेशकों के उड़ाए होश
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
