यात्रियों से भरी बस बनी आग का गोला, मची चीख पुकार

जयपुर 

जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 8 पर रविवार तड़के गांव गिदानी के पास यात्रियों से भरी चलती बस आग का गोला बन गई। इससे यात्रियों में भगदड़ मच गई। आग से यात्रियों का सामन जल कर राख हो गया। बस में करीब चालीस यात्री सवार बताए गए।

घटना से घबराए हुए यात्रियों ने बताया कि पहले चलती बस में पहले कड़कड़ की आवाज आई और धुंआ उठा और फिर एकदम आग लग गई। इसके बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई और जो जिस स्थिति में था, बस से कूद कर भागने लगा। सामान भी यूं ही छोड़ दिया। इस आग में लाखों का सामान जल कर रख हो गया। आग से किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।   

कैसे बनी भारत की पहली अंतरिम सरकार? नेताजी को क्यों बोला जाना चाहिए पहला प्रधानमंत्री?

क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?