ब्रजवासियों ने डॉ. कल्ला को भेंट की ‘ब्रज के लोकगीत’ पुस्तक एवं श्री राधा कृष्ण का चित्र

जयपुर 

राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी द्वारा प्रकाशित ‘ब्रज के लोकगीत’ शीर्षक पुस्तक एवं श्री राधा कृष्ण का चित्र शुक्रवार को कला साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला को भेंट किया गया।

ब्रजवासियों की उपस्थिति में अकादमी के मनोनीत सदस्य गोपाल गुप्ता, डॉ. शीताभ शर्मा, पूर्व सदस्य वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा, लोहागढ़ विकास परिषद् के सचिव डॉ. प्रदीप चतुर्वेदी ने पुस्तक भेंट करते हुए डॉ. कल्ला को बताया कि पुस्तक में ब्रज के 109 लोकगीत संकलित हैं। इसका संपादन अकादमी के पूर्व अध्यक्ष हीरा लाल शर्मा सरोज एवं अंजीव अंजुम ने किया है।

बीडी कल्ला के साथ ब्रजवासी

इस अवसर पर पिंक सिटी प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष किशोर शर्मा, डीग निवासी पूर्व जिला प्रमुख दौसा महेंद्र सांखला, ब्रजमंडल समाज जोधपुर के पूर्व सचिव जगदीश गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र राज, प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव कविता मित्तल, हरीश मिश्रा, देवेंद्र गोयल, आदित्य शर्मा, सतीश शर्मा, आशीष गोयल, सुधीर आत्रेय एवं सत्येंद्र मित्तल उपस्थित थे।

लगभग नौ वर्ष पश्चात् अकादमी के पुर्गठन के प्रति डॉ. कल्ला का आभार व्यक्त करते हुए प्रतिनिधि मंडल ने अकादमी को समुचित वित्तीय अनुदान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया और यह विश्वास जताया कि डॉ. कल्ला के मार्गदर्शन में ब्रजभाषा अकादमी ब्रजभाषा साहित्य के प्रकाशन सहित विभिन्न गतिविधियों में तेजी लायेगी। डॉ. कल्ला ने प्रनिधिमंडल को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए बीकानेर में भी ब्रजभाषा कवि सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दिए।

गुलाम नबी आजाद ने छोड़ी कांग्रेस, बोले; चापलूस लोग चला रहे हैं पार्टी | राहुल गांधी को बताया बर्बादी की वजह

दिल दहलाने वाली खबर: युवक ने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर किया सुसाइड | पहले सबको जहर दिया फिर खुद ने लगाया फंदा

सितम्बर में इस तिथि से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि, जानें इस बार किस पर सवार होकर आएंगी मां

जयपुर में ACB का बड़ा एक्शन: SHO ने घूस में मांगे दस लाख, 6 लाख लेते हुए गिरफ्तार, वकील के जरिए ली रिश्वत

जयपुर में दरिंदगी: महिला से रेलवे जंक्शन पर गैंगरेप, फटेहाल कपड़ों  में थाने पहुंची पीड़िता|खाने के लिए ढूंढ़ रही थी रेस्टोरेंट; तभी कर लिया अगवा

PNB से दिनदहाड़े 15 लाख लूटकर भागे बदमाश, बैंककर्मियों की दिलेरी से दो पकड़े गए, लूटा  गया कैश बरामद

DEO ने घूस में मांगे दो लाख, रिटायरमेंट से 5 दिन पहले 50 हजार लेते हुए दबोचा, 15 अगस्त को मंत्री ने किया था सम्मान, दो दलाल भी हत्थे चढ़े

‘फिल्मफेयर’ ने कंगना रनौत को भेजा अवॉर्ड नॉमिनेशन का खत, एक्ट्रेस बोली- नहीं चाहिए करप्ट प्रैक्टिस को प्रोत्साहित करने वाला ऐसा अवॉर्ड | जानिए फिर इसके बाद क्या हुआ