भुसावर (Bhusawar) के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला दिवस पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। आरबीएम भरतपुर की टीम ने जांच के बाद सुरक्षित रक्त संग्रह किया।
भुसावर
भुसावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला दिवस के उपलक्ष्य में मानवता और सेवा का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। श्री किरोड़ी लाल मित्तल स्मृति न्यास और रक्तकोष फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए 40 यूनिट रक्तदान किया।
शिविर में राज बहादुर मेमोरियल अस्पताल (आरबीएम) की टीम ने अहम भूमिका निभाई। प्रभारी दीपक चौरसिया के नेतृत्व में पहुंची छह सदस्यीय मेडिकल टीम ने रक्तदाताओं की हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक जांच करने के बाद सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से रक्त संग्रह किया। पूरी प्रक्रिया के दौरान टीम ने रक्तदाताओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देकर उन्हें संतुष्ट भी किया।
रक्तकोष फाउंडेशन के भरतपुर जिले के ब्रांड एम्बेसडर अरविन्द मित्तल ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर में लोगों ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद समय निकालकर रक्तदान किया, जो समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी भी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है और ऐसे शिविर समाज में सेवा और जागरूकता की भावना को मजबूत करते हैं।
शिविर के सफल आयोजन में चंद्रशेखर पांडेय, अनिल सोनी, मोहन जोशी, दीपक सोनी, भरत गर्ग और प्रेम किशोर सहित कई कार्यकर्ताओं का सक्रिय और सराहनीय सहयोग रहा।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
खून की कमी चुपचाप वार करती है | आयरन की गोली बेअसर क्यों? आदतें बदलें, हीमोग्लोबिन खुद बढ़ेगा
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
